फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Punjab PSC, PSSSB, other recruitment application deadline extended due to lockdown

लॉकडाउन: पंजाब सरकार ने पीएससी, पीएसएसएसबी समेत कई भर्तियों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई

Tue, 31 Mar 2020 03:53 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 31 Mar 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Punjab PSC, PSSSB, other recruitment application deadline extended due to lockdown
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब सरकार ने पीएससी और पीएसएसएसबी समेत कई भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। सरकार ने सभी पीएसयू, स्वायत्तशासी निकाय, विश्वविद्यालय और पंजाब लोक सेवाय आयोग की भर्तियों के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है। पंजाब सरकार के तहत आने वाले अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के भर्ती के लिए भी आवदेन की तारीख को बढ़ाया गया है। इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन की तारीख को 30 अप्रैल या उसके बाद तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि इन सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को कोरोना वायरस से बचाव के लिए बढ़ाया गया है। कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। ऐसे में कई प्रतियोगी परीक्षाओं की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है और कई परीक्षाओं को टालना पड़ा है। कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों में बोर्ड की परीक्षाओं को भी स्थगित करना पड़ा है। वहीं, बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन को भी स्थगित करना पड़ा है।
विज्ञापन


इससे पहले
कोरोना वायरस की वजह से जेईई मेन 200 की परीक्षा स्थगित कर दिया गया था। यह परीक्षा 5,7, 9 और 11 अप्रैल को होनी थी।  इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2020 को मई के आखिरी हफ्ते तक टाला गया है। इसके अलावा नीट की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed