{"_id":"5eb41f3913bee362f6126801","slug":"punjab-declares-vacation-for-colleges-universities-from-may-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पंजाब में सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा
Thu, 07 May 2020 09:21 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 07 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
स्टडी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। सरकार ने एक महीने के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा 15 मई से लेकर 15 जून तक के लिए की गई है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन के दौरान सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन को देखते हुए ही पंजाब सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए एक महीने की गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। इस बात की जानकारी सरकार ने ट्वीट के जरिए दी है। बता दें कि अभी हाल ही में यूजीसी ने भी सभी विश्वविद्यालयों के लिए गाइडलाइन जारी की है। यूजीसी ने अपने गाइडलाइन में कहा था कि कोविड-19 के दौरान गर्मियों की छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों से जुलाई तक सेमेस्टर परीक्षाएं पूरी कराने के लिए भी कहा था। यूजीसी का कहना था कि विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रैक्टिकल ऑनलाइन माध्यम के जरिए ले सकते हैं। बता दें कि देशभर 16 मार्च से ही सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय और स्कूल बंद हैं। कई परीक्षाओं को कोरोना वायरस की वजह से जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X