{"_id":"687b6467f88eeaf1db0b1277","slug":"punjab-board-2025-pseb-class-10-12-compartment-exam-schedule-released-exams-from-august-8-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Board 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी, आठ अगस्त से शुरू होंगें एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Punjab Board 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी, आठ अगस्त से शुरू होंगें एग्जाम
Sat, 19 Jul 2025 02:55 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:55 PM IST
सार
Punjab Board Compartment Exam 2025: पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 8 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
Punjab Board Compartment Exam Schedule
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Punjab Board Compartment Exam 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है। छात्र इसे PSEB की वेबसाइट pseb.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं 8 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जिनका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो किसी विषय में पिछड़ गए थे या बेहतर अंक प्राप्त करना चाहते हैं। PSEB ने सभी विषयों के लिए विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
PSEB 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025: पूरा टाइम टेबल
| परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|
| 8 अगस्त | जनरल पंजाबी, पंजाब का इतिहास और संस्कृति |
| 11 अगस्त | पॉलिटिकल साइंस, एकाउंटेंसी |
| 12 अगस्त | इतिहास |
| 13 अगस्त | कंप्यूटर एप्लीकेशन्स |
| 14 अगस्त | दर्शनशास्त्र, केमिस्ट्री, एग्रीकल्चर |
| 18 अगस्त | जनरल इंग्लिश |
| 19 अगस्त | फिजिकल एजुकेशन और NCC |
| 20 अगस्त | गणित |
| 21 अगस्त | इकोनॉमिक्स |
| 22 अगस्त | समाजशास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बिजनेस स्टडीज़ |
| 25 अगस्त | बायोलॉजी, साइकोलॉजी, ई-बिजनेस, NSQF विषय |
| 26 अगस्त | कंप्यूटर साइंस |
| 27 अगस्त | भूगोल |
| 28 अगस्त | होम साइंस |
| 29 अगस्त | म्यूजिक, पंजाबी वैकल्पिक, हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत/डांस आदि |
PSEB Class 10 Compartment Time Table: देखें पूरा कार्यक्रम
| परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|
| 8 अगस्त | होम साइंस |
| 11 अगस्त | हिंदी / उर्दू |
| 12 अगस्त | कंप्यूटर साइंस |
| 13 अगस्त | साइंस |
| 14 अगस्त | पंजाब-A, पंजाब इतिहास व संस्कृति |
| 18 अगस्त | म्यूजिक तबला |
| 19 अगस्त | गणित |
| 20 अगस्त | अंग्रेज़ी |
| 21 अगस्त | सामाजिक विज्ञान |
| 22 अगस्त | हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन |
| 25 अगस्त | प्लेइंग म्यूजिक |
| 26 अगस्त | पंजाब-B, पंजाब का इतिहास व सभ्यता |
| 28 अगस्त | संस्कृत/उर्दू/फ्रेंच/जर्मन व NSQF विषय |
| 29 अगस्त | म्यूजिक (सिंगिंग) |
हाल ही में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 1 से 4 और कक्षा 6 व 7 के लिए विषयवार सिलेबस को ग्रुप के रूप में जारी किया था। वहीं, कक्षा 5, 8, 9, 10, 11 और 12 के लिए सिलेबस अलग-अलग क्लास के अनुसार जारी किया गया था। इसके साथ ही बोर्ड ने अंग्रेजी प्रैक्टिकल से संबंधित सामग्री जैसे निर्देश, ऑडियो फाइल्स और वर्कशीट्स भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की हैं, ताकि छात्रों को व्यावहारिक सीखने में मदद मिल सके। यहां देखें विषयवार सिलेबस...
कमेंट
कमेंट X