फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Punjab Board 2025: PSEB Class 10, 12 Compartment Exam Schedule Released, Exams from August 8

Punjab Board 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी, आठ अगस्त से शुरू होंगें एग्जाम

Sat, 19 Jul 2025 02:55 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 19 Jul 2025 02:55 PM IST
सार

Punjab Board Compartment Exam 2025: पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 8 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी। 

विज्ञापन
Punjab Board 2025: PSEB Class 10, 12 Compartment Exam Schedule Released, Exams from August 8
Punjab Board Compartment Exam Schedule - फोटो : freepik

विस्तार

Punjab Board Compartment Exam 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है। छात्र इसे PSEB की वेबसाइट pseb.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं 8 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जिनका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन


यह परीक्षा उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो किसी विषय में पिछड़ गए थे या बेहतर अंक प्राप्त करना चाहते हैं। PSEB ने सभी विषयों के लिए विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है।

विज्ञापन

PSEB 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025: पूरा टाइम टेबल

परीक्षा तिथि विषय
8 अगस्त जनरल पंजाबी, पंजाब का इतिहास और संस्कृति
11 अगस्त पॉलिटिकल साइंस, एकाउंटेंसी
12 अगस्त इतिहास
13 अगस्त कंप्यूटर एप्लीकेशन्स
14 अगस्त दर्शनशास्त्र, केमिस्ट्री, एग्रीकल्चर
18 अगस्त जनरल इंग्लिश
19 अगस्त फिजिकल एजुकेशन और NCC
20 अगस्त गणित
21 अगस्त इकोनॉमिक्स
22 अगस्त समाजशास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बिजनेस स्टडीज़
25 अगस्त बायोलॉजी, साइकोलॉजी, ई-बिजनेस, NSQF विषय
26 अगस्त कंप्यूटर साइंस
27 अगस्त भूगोल
28 अगस्त होम साइंस
29 अगस्त म्यूजिक, पंजाबी वैकल्पिक, हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत/डांस आदि

PSEB Class 10 Compartment Time Table: देखें पूरा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि विषय
8 अगस्त होम साइंस
11 अगस्त हिंदी / उर्दू
12 अगस्त कंप्यूटर साइंस
13 अगस्त साइंस
14 अगस्त पंजाब-A, पंजाब इतिहास व संस्कृति
18 अगस्त म्यूजिक तबला
19 अगस्त गणित
20 अगस्त अंग्रेज़ी
21 अगस्त सामाजिक विज्ञान
22 अगस्त हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन
25 अगस्त प्लेइंग म्यूजिक
26 अगस्त पंजाब-B, पंजाब का इतिहास व सभ्यता
28 अगस्त संस्कृत/उर्दू/फ्रेंच/जर्मन व NSQF विषय
29 अगस्त म्यूजिक (सिंगिंग)

हाल ही में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 1 से 4 और कक्षा 6 व 7 के लिए विषयवार सिलेबस को ग्रुप के रूप में जारी किया था। वहीं, कक्षा 5, 8, 9, 10, 11 और 12 के लिए सिलेबस अलग-अलग क्लास के अनुसार जारी किया गया था। इसके साथ ही बोर्ड ने अंग्रेजी प्रैक्टिकल से संबंधित सामग्री जैसे निर्देश, ऑडियो फाइल्स और वर्कशीट्स भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की हैं, ताकि छात्रों को व्यावहारिक सीखने में मदद मिल सके। यहां देखें विषयवार सिलेबस...
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed