{"_id":"67cd7088f9d3f375a10ef8d0","slug":"punjab-board-10th-exam-pseb-board-exams-begin-tomorrow-check-important-guidelines-2025-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Board Exam: पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षाएं कल से शुरू, परीक्षा केंद्र में जाने से पहले जरूर पढ़ें गाइडलाइंस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Punjab Board Exam: पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षाएं कल से शुरू, परीक्षा केंद्र में जाने से पहले जरूर पढ़ें गाइडलाइंस
Sun, 09 Mar 2025 04:12 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 09 Mar 2025 04:12 PM IST
सार
PSEB Punjab Board 10th Exam: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं कल से शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़े नियमों का पालन किया जाएगा ताकि नकल रहित और सुचारू परीक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
PSEB Punjab Board 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
PSEB Punjab Board Exam 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष परीक्षा में हजारों छात्र शामिल होंगे, जिनके लिए परीक्षा केंद्रों पर सख्त नियमों का पालन किया जाएगा। ऐसे में छात्रों को परीक्षा के दिन के लिए जरूरी गाइडलाइंस को समझ लेना चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
पंजाब कक्षा 10 वीं परीक्षा
कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च 2025 को निर्धारित गृह विज्ञान से शुरू होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 17 मार्च 2025 को और गणित की परीक्षा 24 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। पीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
देख लें जरूरी गाइडलाइंस
- एडमिट कार्ड अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्र अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
- छात्रों को तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
- छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं होगी।
- छात्रों को उत्तर पुस्तिका में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही उत्तर लिखें।
- परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना चाहिए।
विज्ञापन
छात्रों के लिए खास सुझाव
- परीक्षा से एक दिन पहले अच्छी नींद लें और अपने दस्तावेजों की जांच कर लें।
- प्रश्न पत्र को पहले अच्छे से पढ़ें और समय का सही उपयोग करें।
- उत्तर स्पष्ट और साफ-सुथरे लिखें ताकि मूल्यांकन में कोई समस्या न हो।
- परीक्षा के दौरान शांत रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें।
कमेंट
कमेंट X