फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pune University Exams 2021 to start from July 12 in online mode SPPU releases exam guidelines

पुणे विश्वविद्यालय परीक्षा 2021: 12 जुलाई से ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं शुरू, गाइडलाइन जारी

Fri, 02 Jul 2021 01:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 02 Jul 2021 01:16 PM IST
सार

  • सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं को लेकर अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 12 जुलाई से ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगी।

विज्ञापन
Pune University Exams 2021 to start from July 12 in online mode SPPU releases exam guidelines
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं को लेकर अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 12 जुलाई से ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट unipune.ac.in के जरिए परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


पुणे विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 बहुविकल्पीय प्रश्न प्रारूप के साथ ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-क्लैट 2021: 23 जुलाई को होगी परीक्षा, 4 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं टेस्ट सेंटर
विज्ञापन



15 अगस्त तक जारी हो सकते हैं परिणाम
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के परिणाम 15 अगस्त तक जारी होने की उम्मीद है। एसपीपीयू द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूनिवर्सिटी की परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी। परीक्षाओं से पहले यूनिवर्सिटी मॉक टेस्ट आयोजित करेगी। विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट 8 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक होगा। मॉक टेस्ट सेशन के जरिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर अधिक स्पष्टता प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि परीक्षाओं से पहले विश्वविद्यालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2021: 20 जुलाई को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, मूल्यांकन मानदंड अप्रूव 


परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश
- पुणे विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 की अवधि एक घंटे होगी।
- परीक्षा ऑनलाइन प्रोक्टेड मोड के माध्यम से होगी।
- प्रश्न पत्र में 60 एमसीक्यू होंगे और छात्रों को  50 का सही उत्तर देना होगा।
- विज्ञान, बीसीए और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए गणित और सांख्यिकी विषयों के 30 प्रश्न होंगे और छात्रों को उनमें से 25 के उत्तर देने होंगे।
- शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed