{"_id":"60deab86d5b3e96a8b1bee6a","slug":"clat-2021-to-be-held-on-july-23-check-ways-to-update-test-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट 2021: 23 जुलाई को होगी परीक्षा, 4 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं टेस्ट सेंटर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
क्लैट 2021: 23 जुलाई को होगी परीक्षा, 4 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं टेस्ट सेंटर
Fri, 02 Jul 2021 12:15 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:15 PM IST
सार
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) का कंसोर्टियम 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 2021 आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) का कंसोर्टियम 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 2021 आयोजित करेगा। देश भर में कोविड -19 की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ ने क्लैट ( CLAT-2021 ) के लिए क्लैट परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया। यह निर्णय आवेदकों, उनके अभिभावकों की यात्रा को कम करने और परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की संख्या को कम करने के लिए लिया गया है। अभ्यर्थी चाहें तो अपने टेस्ट सेंटर की वरीयता को अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2021: 20 जुलाई को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, मूल्यांकन मानदंड अप्रूव
विज्ञापन
अभ्यर्थी 4 जुलाई तक टेस्ट सेंटर की वरीयता को अपडेट कर सकते हैं। 4 जुलाई के बाद अभ्यर्थियों के टेस्ट सेंटर वरीयता को अपडेट करने के अनुरोधों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे बताए जा रहे चरणों के जरिए टेस्ट सेंटर को अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-व्यवस्था: समिति पुस्तकों में दर्ज इतिहास में कर रही है सुधार, 1975 की आपातकाल को जोड़ने का सुझाव
ऐसे अपडेट करें क्लेट 2021 टेस्ट सेंटर
-सबसे पहले क्लैट अकाउंट लॉग इन करें।
-यहां एडिट एप्लीकेशन बटन पर क्लिक करें।
-उसके बाद वरीयता टैब पर जाएं।
-अपने वरीयता के हिसाब से 3 टेस्ट सेंटर चुनें।
-इसके बाद नेक्स्ट बटन क्लिक करें और सेव कर दें।
अभ्यर्थी अपना नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। यह मौका अभ्यर्थियों के पास 4 जुलाई रात्रि 11:59 बजे तक है।
कमेंट
कमेंट X