PSSSB Results 2023: जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर-स्टेनोटाइपिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
PSSSB Results 2023: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर और स्टेनोटाइपिस्ट के पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSSSB Junior Scale Stenographer, Stenotypist Results 2023 Out: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर और स्टेनोटाइपिस्ट के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाबी भाषा के लिए PSSSB स्टेनो परीक्षा 11 मार्च को आयोजित की गई थी।
PSSSB ने स्टेनोटाइपिस्ट के पद के लिए 418 और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 50 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए यह प्रक्रिया जारी है।
ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर स्टेनोटाइपिस्ट और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अब पोस्ट चुनें।
-
PSSSB स्टेनो परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और जांचें।
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) द्वारा पटवारी के 710 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए आवेदन करने की समय-सीमा दो अप्रैल 2023 को समाप्त हो चुकी है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। वहीं एससी / बीसी श्रेणी और भूतपूर्व सैनिक और आश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों को क्रमशः 250 और 200 रुपये का शुल्क देना होग
कमेंट
कमेंट X