{"_id":"5cd2afe1bdec2207903d4dff","slug":"pseb-topper-neha-verma-know-her-success-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की बेटी बनी राज्य की टॉपर, बनना चाहती है IAS","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ड्राइवर की बेटी बनी राज्य की टॉपर, बनना चाहती है IAS
Thu, 09 May 2019 09:16 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 09 May 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड, पीएसईबी ने बुधवार यानी आज 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बता दें, लुधियाना की नेहा वर्मा ने 10वीं में टॉप किया है। 16 वर्षीय नेहा वर्मा तेजा सिंह सूतांतर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमलापुरी, लुधियाना की छात्रा हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने 99.54% अंक प्राप्त कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता का राज था स्कूल में नियमित जाना और टीचर द्वारा पढ़ाए गए टॉपिक को ध्यान से समझना। नेहा के पिता पवन कुमार ड्राइवर और माता जीया वर्मा गृहिणी हैं। नेहा आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।
खेल श्रेणी में नांगल कोटली मंडी के बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल की नंदिनी महाजन, लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से रितिका और लुधियाना के तेजा सिंह स्कूल के नीरज यादव 100% अंकों के साथ अव्वल हैं।
पिछले साल, कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.7 लाख छात्र उपस्थित हुए थे, जबकि 3 लाख से अधिक छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे। 2018 में कक्षा 10 की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 59.47% था जबकि कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों में कुल पास प्रतिशत 65.9% था।

कमेंट
कमेंट X