PSEB Board Exams 2024: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें एग्जाम शेड्यूल
PSEB Board Class 10th, 12th Exams 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PSEB Punjab Board 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए मैट्रिक और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
PSEB 2024 10वीं का शेड्यूल
पीएसईबी द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 05 मार्च 2024 तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
PSEB 2024 12वीं का शेड्यूल
पीएसईबी की तरफ से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी, 2024 से 30 मार्च तक आयोजित की जाएंगी और परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक चलेंगी।
PSEB 2024 प्रैक्टिकल
पीएसईबी डेट शीट 2024 कक्षा 10वीं के प्रैक्टिकल दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
कमेंट
कमेंट X