फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSEB Punjab Board 12th result 2023 declared Pass percentage topper at pseb.ac.in

PSEB 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें कितना रहा पास प्रतिशत

Wed, 24 May 2023 03:43 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 24 May 2023 03:43 PM IST
सार

PSEB 12th Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने PSEB 12 वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
PSEB Punjab Board 12th result 2023 declared Pass percentage topper at pseb.ac.in
PSEB 12th result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

PSEB 12th Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने PSEB 12 वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। दशमेश कांवेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरदूलगढ़ मानसा स्कूल की सुजान कौर ने 500/500 सौ फीसदी अंक लेकर पूरे पंजाब में टॉप किया है। जबकि एमएसडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 498 99.60 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा व नवप्रीत कौर बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल एचएम 150 जमालपुर कॉलोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना की छात्रा 497/500 तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस साल कुल परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 92.47 है। जो छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे लिंक सक्रिय होने पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर पंजाब बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 देख सकते हैं। छात्रों को अपना स्कोर चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार परीक्षा के लिए कुल 296709 उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं, जिनमें से 274378 उम्मीदवारों ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास की है। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14 प्रतिशत और लड़कियों का पास प्रतिशत 90.25 प्रतिशत है। ट्रांसजेंडर पास प्रतिशत 100 प्रतिशत है।

विज्ञापन

बता दें पंजाब कक्षा 12 की परीक्षा 20 फरवरी से आयोजित की गई थी और 20 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई थी। पेपर सभी दिनों में दोपहर 2 बजे से आयोजित किए गए थे।

बता दें कि 2022 में, PSEB कक्षा 12 के परिणाम 28 जून को घोषित किए गए थे। जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.96 था। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 97.78 रहा। 90% ट्रांसजेंडर छात्रों ने परीक्षा पास की। कुल 3,01,700 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

PSEB Result ऐसे करें डाउनलोड

  • पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर जाएं।

  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।

  • पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed