फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSEB 8th Result 2023 Punjab Board Class 8th Result Live on Website at pseb.ac.in

Punjab Board 8th Result: पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं का रिजल्ट वेबसाइट पर लाइव, ऐसे चेक करें बच्चों का परिणाम

Sat, 29 Apr 2023 12:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 12:11 PM IST
सार

Punjab Board 8th Result: पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं की परीक्षा में शामिल रहे बच्चों के अभिभावक परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए जाने के बावजूद देख नहीं पा रहे थे, क्योंकि पीएसईबी की वेबसाइट पर कक्षा आठवीं के नतीजे शनिवार को अपडेट किए गए हैं-  

विज्ञापन
PSEB 8th Result 2023 Punjab Board Class 8th Result Live on Website at pseb.ac.in
Punjab Board Exam Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

PSEB 8th Class Result 2023: पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, शुक्रवार, 28 अप्रैल को जारी कर दिया गया था, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट शनिवार, 29 अप्रैल, 2023 को अपलोड किया गया है। जो छात्र कक्षा आठवीं के परीक्षा परिणाम के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना स्कोर पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

PSEB 8th Result: मानसा की लवप्रीत कौर ने किया टॉप

पीएसईबी के चेयरपर्सन डॉ सतबीर बेदी और वाइस चेयरमैन वरिंदर कुमार भाटिया ने टॉपर्स के नामों की घोषणा की। परीक्षा में करीब तीन लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मानसा की लवप्रीत कौर ने पूरे पंजाब में टॉप किया है। वहीं मानसा की ही गुरअंकित कौर दूसरे और लुधियाना की समरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

PSEB 8th Result: 51-51 हजार रुपये पुरस्कार का एलान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टॉपर छात्राओं के लिए पुरस्कार का एलान किया है। इन बेटियों को सरकार द्वारा 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूल और सरकार शिक्षा के स्तर को दिन-ब-दिन ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है...शिक्षा हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन

PSEB 8th Class Result 2023: कैसे डाउनलोड करें ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट?

पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं की परीक्षा में शामिल रहे बच्चों के अभिभावक परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए जाने के बावजूद देख नहीं पा रहे थे, क्योंकि पीएसईबी की वेबसाइट पर कक्षा आठवीं के नतीजे शनिवार को अपडेट किए गए हैं-  

  • चरण 1: छात्र या अभिभावक पीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट - pseb.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: कक्षा आठवीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
  • चरण 4: एक बार जब आप सफलतापूर्वक लॉग इन कर लेते हैं, तो स्कोर कार्ड होम पेज पर उपलब्ध होगा।
  • चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और सहेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed