{"_id":"5ee083a58ebc3e433471ea62","slug":"pseb-1oth-result-2020-100-percent-student-pass-no-one-is-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSEB 10th Result 2020: राज्य में सभी बच्चे पास, बन गया रिकॉर्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
PSEB 10th Result 2020: राज्य में सभी बच्चे पास, बन गया रिकॉर्ड
Wed, 10 Jun 2020 12:27 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीएसईबी) 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा। इसी के साथ पंजाब राज्य ने रिकॉर्ड कायम किया है। पिछले तीन सालों के परिणामों की बात करें तो राज्य में 10वीं के परिणाम 44 फीसदी से लेकर 93 फीसदी तक थे। वर्ष 2019 में 93.45, वर्ष 2018 में 66.94 फीसदी और वर्ष 2017 में 44.73 फीसदी परिणाम 10वीं का रहा।
कैसे रचा इतिहास शिक्षा सचिव ने बताया राज-
पंजाब के शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने मुताबिक, शिक्षा विभाग और शिक्षकों के मिले-जुले प्रयास के कारण पास प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। शिक्षकों को कमजोर छात्र पर काम करने कहा, जिससे 10वीं और 12वीं में छात्रों और परिणामों में बदलाव देखा गया।
अभी हाल ही में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम ग्रेडिंग के आधार पर घोषित कर दिया गया। यह रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट http://www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है। स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि यह नतीजे सिर्फ रेगुलर और रजिस्टर्ड विद्यार्थियों की कंटीन्यूस कंप्रीहेंसिव इवैल्यूएशन (सीसीई) के आधार पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि बोर्ड द्वारा ओपन स्कूल, गोल्डन चांस, सप्लीमेंटरी और अतिरिक्त विषयों वाले मैट्रिक स्तर के विद्यार्थियों की परीक्षा जल्द ली जाएगी, क्योंकि उनके मूल्यांकन के लिए सीसीई के तहत कोई व्यवस्था नहीं होती। इनकी परीक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा बारहवीं की बाकी बची परीक्षाओं की डेटशीट माहौल ठीक होने पर जारी करेंगे।

कमेंट
कमेंट X