फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PSEB 12th Result 2020: Punjab board Class 12 results date not yet finalised, says official

PSEB 12th Result 2020: पंजाब बोर्ड के बारहवीं के रिजल्ट को लेकर सामने आई ये आधिकारिक जानकारी

Mon, 20 Jul 2020 05:42 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 20 Jul 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
PSEB 12th Result 2020: Punjab board Class 12 results date not yet finalised, says official
CBSE 10th Result 2020 - फोटो : अमर उजाला

PSEB 12th Result 2020: पंजाब बोर्ड के बारहवीं कक्षा के नतीजे आज जारी नहीं हो रहे हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने रिजल्ट जारी होने को लेकर चल रही खबरों का खंडन किया है। गौरतलब है कि कई वेबसाइट्स पर बोर्ड के बारहवीं कक्षा के नतीजे आज जारी होने की खबरें चल रही हैं। जिनको लेकर बोर्ड अधिकारियों ने खंडन किया है और बताया है कि अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MP Board 12th Result 2020: जानिए कब जारी होगा बारहवीं कक्षा का रिजल्ट? 
विज्ञापन
विज्ञापन


'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत करते हुए बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक राज ने कहा है कि अभी बारहवीं कक्षा के नतीजे की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हम रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में हैं, लेकिन अभी इसकी तारीख की घोषणा नहीं हुई है। मीडिया में सोमवार को रिजल्ट जारी होने की खबरों को उन्होंने अफवाह बताया और साफ किया कि बोर्ड की तरफ से आज बारहवीं का रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि कई न्यूज वेबसाइट पर आज किसी भी वक्त बारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने की खबरें चला रहे हैं, जिनका बोर्ड ने खंडन कर दिया है। पंजाब बोर्ड ने कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुई शेष परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णयलिया था। शिक्षा मंत्री विजय इंदर ने इससे पहले कहा था कि कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते शेष परीक्षाओं का आयोजन कराना संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें-BSEH 12th results 2020: कल जारी होगा हरियाणा बोर्ड के बारहवीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें

इस साल रिजल्ट जिन विषयों में सबसे अच्छे नंबर होंगे उनके आधार पर घोषित किया जाएगा। उदाहरण के लिए अगर किसी विद्यार्थी ने तीन पेपर दिए हैं तो उसके जिन दो विषयों में सबसे अच्छे नंबर होंगे उसके आधार पर उसका रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 86.41 फीसदी रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियों का पास पर्सनेंट 90.86 फीसदी था जबकि लड़कों का 82.83 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed