फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board 12th Result 2020: How to check MPBSE class 12th result

MP Board 12th Result 2020: जानिए कब जारी होगा बारहवीं कक्षा का रिजल्ट? 

Mon, 20 Jul 2020 04:10 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 20 Jul 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
MP Board 12th Result 2020: How to check MPBSE class 12th result
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

MP Board 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड इसी हफ्ते बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से बारहवीं कक्षा के रिजल्ट घोषित करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से इसी हफ्ते बारहवीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड की प्रमुख सचिव अरुण शमी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए बताया था कि बारहवीं कक्षा के नतीजे जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे। बता दें कि इससे पहले बोर्ड की तरफ से चार जुलाई को दसवीं कक्षा के नतीजे जारी किए गए थे। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 62.84 फीसदी रहा है। ऐसे में अब बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि बोर्ड इस हफ्ते कभी भी बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-BSEH 12th results 2020: कल जारी होगा हरियाणा बोर्ड के बारहवीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें
विज्ञापन
विज्ञापन



इस साल कोरोना की वजह से बोर्ड दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी कर रहा है। इससे पहले तक बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे एक साथ जारी किए जाते थे। बोर्ड ने पहली बार दसवीं के नतीजे बारहवीं से पहले जारी किए हैं। बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है। बता दें कि इस साल बारहवीं कक्षा के कुछ पेपर कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हो गए थे जो कि नौ जून से लेकर 16 जून के बीच आयोजित कराए गए थे। 

इसे भी पढ़ें-MBOSE Result 2020: मेघालय बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें


ऐसे देखें बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in  है।
-यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां अपना विवरण डालने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट के जारी होने के बाद ही लिंक एक्टिवेट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed