{"_id":"65be014d0b5e9909ac0d4a38","slug":"professor-5-students-arrested-over-play-based-on-ramleela-at-pune-university-2024-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pune: रामलीला पर आधारित नाटक को लेकर प्रोफेसर और 5 छात्र गिरफ्तार, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का है आरोप","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Pune: रामलीला पर आधारित नाटक को लेकर प्रोफेसर और 5 छात्र गिरफ्तार, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का है आरोप
Sat, 03 Feb 2024 02:35 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:35 PM IST
सार
Pune University: पुणे विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर और पांच छात्रों को 'रामलीला' पर आधारित एक नाटक का मंचन करके धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एबीवीपी के सदस्यों और कलाकारों के बीच कथित तौर पर हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन
पुणे यूनिवर्सिटी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Pune: पुणे विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर और पांच छात्रों को 'रामलीला' पर आधारित एक नाटक का मंचन करके धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस नाटक में कथित तौर पर आपत्तिजनक संवाद और दृश्य थे। आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों और पुणे विश्वविद्यालय के ललित कला केंद्र के छात्रों के बीच शुक्रवार शाम नाटक के मंचन को लेकर हाथापाई भी हुई। इस घटना की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
विज्ञापन
ललित कला केंद्र, जिसे आधिकारिक तौर पर सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स कहा जाता है, का नाटक 'रामलीला' में विभिन्न भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेताओं के मंच के पीछे के मजाक पर आधारित था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अंकुश चिंतामन ने बताया कि एबीवीपी पदाधिकारी हर्षवर्द्धन हरपुडे की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) (जानबूझकर और किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का दुर्भावनापूर्ण इरादा) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने ललित कला केंद्र के विभाग प्रमुख डॉ. प्रवीण भोले और छात्र भावेश पाटिल, जय पेडनेकर, प्रथमेश सावंत, ऋषिकेश दलवी और यश चिखले को गिरफ्तार कर लिया है।
एफआईआर के अनुसार, नाटक में सीता का किरदार निभाने वाले एक पुरुष कलाकार को सिगरेट पीते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया था।
प्राथमिकी में कहा गया है कि जब एबीवीपी के सदस्यों ने नाटक पर आपत्ति जताई और प्रदर्शन रोक दिया, तो कलाकारों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।
कमेंट
कमेंट X