प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप: 24 फरवरी से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप 2018-19 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आप इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
फेलोशिप बी.टेक स्नातकों, बी. टेक के अंतिम वर्ष के छात्रों और एम.टेक इंटिग्रटेड कोर्स या इंटिग्रेटेड एम.एससी इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी स्ट्रीम के छात्रों के लिए है। ये छात्र आईआईएससी, आईआईटी, एनआईटी,आईआईएसईआर और आईआईटीएस संस्थानों से फेलोशिप कर सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत देश भर के तकरीबन एक हजार मेधावी छात्र को जोकि इस समय बी. टेक की पढ़ाई कर रहे है उन्हें लाभ होगा । इन छत्रों को आईआईटी और आईआईएससी में पीएचडी करने का मौका दिया जाएगा । इस योजना के तहत छात्रों को एक अच्छी-खासी रकम वजीफे के रूप मे दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
लिखित परीक्षा - लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम गेट / जेएएम / सीईईड के समान होगा और यह परीक्षा संबंधित आईआईटी या आईआईएससी में जो भी नोडल संस्थान होगा वहां आयोजित किया जाएगा।
साक्षात्कार - साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें:
स्टेप 1: www.pmrf.in पर लॉगिन करें
स्टेप 2: प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
स्टेप 3: निर्देश पढ़ें और उसके अनुसार आवेदन करें।
प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप का विवरण-
केंद्रीय कैबिनेट ने पीएमआरएफ योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत छात्रों को प्रति माह 70 हजार रुपए की धनराशि वजीफे के रूप मे दी जाएगी । जो के चौथे और पांचवे वर्ष में 80 हजार रुपये प्रति महीना हो जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए देश भर के प्रमुख संस्थानो में से सिर्फ एक हजार बी. टेक के छत्र चुने जाएंगे ।
ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी, 2018 से शुरू होगा।
विशेष जानकारी के लिए www.pmrf.in पर लॉगिन करें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Prime Minister's Research Fellowship: Online Registrations To Begin On February 24
कमेंट
कमेंट X