फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Prime Minister Narendra Modi visited school Command and Control Centre for School in Gandhinagar

गुजरात: पीएम मोदी ने किया स्कूल कमांड और कंट्रोल सेंटर का दौरा, कल करेंगे योजनाओं का शिलान्यास

Mon, 18 Apr 2022 10:58 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क. अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क. अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 18 Apr 2022 10:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गई आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गांधीनगर स्थित स्कूल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को विश्व बैंक की ओर से एक वैश्विक सर्वोत्तम अभ्यास माना गया है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi visited school Command and Control Centre for School in Gandhinagar
Prime Minister Narendra Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान सोमवार को उन्होंने गांधीनगर में स्कूल कमांड और कंट्रोल सेंटर का दौरा किया। उन्होंने यहां पर विद्या समीक्षा केंद्र में प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने इससे पहले ऋषि वेद व्यास को पुष्पांजलि भी अर्पित की और दीप प्रज्ज्वलित किया।

विज्ञापन


पीएम मोदी कल 19 अप्रैल, 2022 को सुबह 9.40 बजे के करीब बनास डेयरी संकुल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानें स्कूल कमांड और कंट्रोल सेंटर के बारे में
गांधीनगर में स्थित स्कूल कमांड और कंट्रोल सेंटर सालाना 500 करोड़ से अधिक डेटा सेट को एकत्र करता है। इसके माध्यम से छात्रों के समग्र विकास के लिए बिग डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग किया जाता है। कमांड और कंट्रोल सेंटर छात्रों और शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति को ट्रैक करता है। 


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गई आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गांधीनगर स्थित स्कूल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को विश्व बैंक की ओर से एक वैश्विक सर्वोत्तम अभ्यास माना गया है। इसने अन्य देशों को भी इसके बारे में जानने के लिए आमंत्रित किया है।

Koo App

PM Narendra Modi visiting the exhibition at Vidya Samiksha Kendra in Gandhinagar, Gujarat.

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 18 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed