Railway Jobs: रेलवे भर्ती परीक्षाओं के लिए लॉन्च हुए प्रैक्टिस सेट, सफल होने के लिए अभी से शुरू कर दें तैयारी
Railway Jobs: रेलवे भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अमर उजाला ने प्रैक्टिस सेट लॉन्च किया है। यह पुस्तक उन छात्रों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। जो रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Railway Jobs: रेलवे भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। अमर उजाला ने आरआरबी एएलपी और टेक्नीशियन परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक नया प्रैक्टिस सेट लॉन्च कर दिया है। उम्मीदवार अमर उजाला की वेबसाइट www.udaan.amarujala.com के माध्यम से इस पुस्तक को खरीद सकते हैं। "आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट एवं टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा प्रैक्टिस सेट" नामक इस पुस्तक में कुल 20 प्रैक्टिस सेट दिए गए हैं। रेलवे की परीक्षाओं में देश भर से करोड़ो विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है, जो सही रणनीति से इस परीक्षा की तैयारी करते हैं।
रेलवे की परीक्षाओं में सफलता का एक ही सूत्र है कि ज्यादा से ज्यादा सवालों को हल करने का अभ्यास किया जाए। इस पुस्तक में 20 प्रैक्टिस सेट दिए गए हैं, जिसके प्रश्नों को हल करने पर आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति और कठिनाई स्तर का पता चलेगा। इसमें गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और नवीनतम करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है।
इसके अलावा, इसमें कला, साहित्य, खेल, व्यापार और अर्थव्यवस्था आदि क्षेत्रों से संबंधित 1000 से अधिक वन लाइनर अपडेटेड करंट अफेयर्स और विभिन्न विषयों के 2000 से अधिक ऐसे प्रश्न शामिल हैं, जिनके परीक्षा में पूछे जाने की संभावना अत्यधिक है।
इस प्रैक्टिस सेट का अभ्यास करने से अभ्यर्थियों की तैयारी और मजबूत होगी और उनके चयन की संभावनाएं भी बढ़ेंगीं। यह पुस्तक असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के साथ साथ अन्य रेलवे परीक्षाओं जैसे आरआरबी ग्रुप डी, आरआरबी ग्रेड- 1, एनटीपीसी, टीटीई आदि परीक्षाओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी है।
अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 7065047252 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X