स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो और उनका विशेष ऑटोग्राफ पाने के मौके को कहीं आप चूक न जाएं। इसके लिए आपको परीक्षा पे चर्चा 2021 की प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। परीक्षा के दिन आते हीं जिस संवाद का हर नौजवान को बेसब्री से इंतजार रहता है, वह एक बार फिर वापस आ रहा है। यह संवाद विद्यार्थियों के दिल और दिमाग से तनाव को छूमंतर कर देगा। साथ ही आपको ढेरों पुरस्कार जीतने का मौका भी देगा। हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा और PPC2021 प्रतियोगिता की।
PPC2021 प्रतियोगिता के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन, पीएम मोदी से संवाद का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के लिए बता दें कि इस बार प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा के लोकप्रिय संवाद में और प्रतियोगिता में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक भी भाग ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं स्कूली विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से 2021 की परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में संवाद करेंगे और उन्हें टिप्स देंगे। तो तनाव और घबराहट को भूलकर परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से प्रधानमंत्री से अपने सवालों के जवाब पाने के लिए तैयार हो जाइए और जल्दी से अपना PPC2021 प्रतियोगिता के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लीजिए। वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से न केवल आप सुझाव व सलाह पाएंगे, बल्कि आप उनसे अपने मन के सवाल भी पूछ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन का तरीका, प्रतियोगिताओं की जानकारी और उनकी विषय-वस्तु के साथ नियम व शर्तों के साथ ही पुरस्कारों की जानकारी भी इस खबर में दी गई है। इसमें शामिल होना बहुत ही आसान है।
विषय : छात्रों के लिए
3. एक यात्रा के खत्म होते ही, दूसरे की शुरुआत होती है (As One Journey Ends, Another Begins)
1. परीक्षाएं त्योहारों की तरह हैं, उनका उत्सव मनाएं (Exams are like festivals, celebrate them)
गतिविधि : अपने पसंदीदा विषय के आसपास एक त्योहार का दृश्य ड्रॉ करें। (अपनी पेंटिंग को .jpeg या .pdf फॉर्मेट में अपलोड करें। अधिकतम फ़ाइल साइज 4 एमबी की होना चाहिए)
2. भारत अतुल्य व अद्भत है, यात्रा करें और पता लगाएं (India Is Incredible, Travel and Explore)
गतिविधि : कल्पना कीजिए कि आपके मित्र तीन दिनों की यात्रा पर आपके शहर आए हैं। निम्नलिखित श्रेणियों में से आप उनकी यात्रा को कैसे यादगार बनाएंगें?
गतिविधि: 1500 वर्णों में अपने स्कूली जीवन के सबसे यादगार अनुभवों का वर्णन करें
4. कुछ बनने की नहीं, बल्कि कुछ कर दिखाने की आकांक्षा (Aspire, Not to Be, but to Do)
गतिविधि: यदि संसाधनों या अवसरों पर कोई प्रतिबंध नहीं हो, तो आप समाज के लिए क्या करना चाहेंगे और क्यों? आपका लेख 1500 से अधिक वर्णों में नहीं होना चाहिए।
5. आभार प्रकट करें (Be Grateful)
गतिविधि: जिनके प्रति आप आभारी हैं, उनके लिए 500 वर्णों में 'धन्यवाद कार्ड' लिखें
6. प्रधानमंत्री से सवाल (Question to PM)
गतिविधि: परीक्षा के तनाव से निपटने से संबंधित कोई एक सवाल लिखें जिसे आप प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं। आपके सवाल 500 से अधिक वर्णों में नहीं होने चाहिए।
विषय : माता/पिता के लिए
1. आपकी सराहना से आपके बच्चे का जीवन संवरता है–हमेशा की तरह उन्हें प्रोत्साहित करें
गतिविधि: अपने बच्चे के भविष्य के प्रति अपनी सोच व दृष्टिकोण के बारे में लिखें । पहली पंक्ति अपने बच्चे को लिखने दें। फिर आगे आप लिखें । (1500 वर्णों से अधिक नहीं)
2. अपने बच्चे के दोस्त बनें-अवसाद व चिंता से दूर रखें
गतिविधि: अपने बच्चे को एक पोस्टकार्ड लिखें और उन्हें बताएं कि वे आपके लिए स्पेशल क्यों हैं। (500 वर्णों से अधिक नहीं)
विषय : शिक्षकों के लिए
शिक्षक लॉगिन के माध्यम से भागीदारी
1. ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली - इसके लाभ एवं इसे कैसे और बेहतर बनाया सकता है?
गतिविधि: इस विषय पर लगभग 1500 वर्णों एक रचनात्मक आलेख प्रस्तुत करें।
कमेंट
कमेंट X