PPC 2025: आप खुद को किसी दूसरे से न करें कम्पेयर, डर को करें खत्म: सुहास यतिराज और अवनि लेखरा
Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा 2025 के सातवां एपिसोड का सोमवार (17 फरवरी) को सुबह 10 बजे टेलीकास्ट चल रहा है। इस एपिसोड में खेल जगत से कई प्रसिद्ध मेहमान छात्रों से रूबरू हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PPC 2025: परीक्षा पे चर्चा 2025 का आज सातवां एपिसोड आज प्रसारित हो रहा है, जिसमें छह टाइम वर्ल्ड चैम्पियन रही मैरीकॉम, खेल चैम्पियन अवनि लेखरा, सुहास लालिनाकेरे यतिराज शामिल है। देश भर के छात्रों ने इस सत्र में भाग लिया। खेल जगत से जुडे़ इन मेहमानों ने परीक्षा के तनाव और जीवन की कहानी से जुड़े अपने जीवन के कई किस्से साझा किए।
मैरी कॉम एक्पेक्टेश को लेकर कहा कि शुरुआत में बहुत मुश्किल हुई, क्योंकि बॉक्सिंग महिलाओं का खेल नहीं है। ये मेरे लिए चुनौतिपूर्ण रहा। मैरी कॉम न कहा, मैं बस देश की सभी लड़कियों और महिलाओं के सामने खुद को साबित करना चाहती हूं और इस तरह मैने देश के लिए कई बार वर्ल्ड चैम्पियन बनकर देश का नाम रौशन किया।
इस दौरान मैरी कॉम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब से एक कोट का जिक्र करते हुए कहा कि, बुक में लिखा है अपना स्वयं का सहारा बनें।
डर को करें खत्म: सुहास लालिनाकेरे यतिराज
सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने कहा, आपका मन आपका सबसे बड़ा मित्र और आपका सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने कहा परीक्षा जीवन की हो, स्पोर्ट्स की हो या बोर्ड एग्जाम की। नर्वस नहीं होना है। हार का डर आप बाहर छोड़ दो क्योंकि आप अगर डर छोड़ोगे तो आप अपनी नेचुरल गेम खेल पाएंगे।
आप कभी भी ये मत सोचो की सामने कौन है क्योंकि उससे आपको कुछ नहीं मिलेगा आप अपान बेस्ट दो।
खेल चैम्पियन अवनि लेखरा ने क्या कहा?
खेल चैम्पियन अवनि लेखरा ने कहा ऐसा कई बार हुआ जब मुझे लगता था की शूटिंग तो छोड़ ही देनी चाहिए। मुझसे नहीं हो पाएगा। उस समय में कक्षा 11वीं में थी, लेकिन फिर मैने सोचा शुटींग को छोड़कर अपने एग्जाम पर फॉक्सड करते हैं।
आगे उन्होंने कहा हम डरते उन चीजों से हैं जिनके बारें में हमें नॉलेज नहीं होती और इसके बाद मैने नॉलेज हासिल करना शुरू किया और खुद को इम्प्रुव किया और इस तरह से मेरा डर धीरे धीरे कम होता गया।
खेल में करिअर बनाने के लिए माता पिता को कैसे मनाएं
सबसे पहले आप अपने आप से पूछिए की आप क्या सोचते हैं। उसके बाद आप अपनी क्षमताओं को जानें और खुद से पूछें कि क्या आपको लगता है कि आप जो भी क्षेत्र चुनते हैं, उसमें क्या आप 3% या 5% प्राप्त कर सकते हैं।
दूसरा कि क्या आपके पास इसे करने का जुनून है, और तीसरा कि यदि आप का दिल हां कर रहा है, तो आपके माता-पिता भी आपकी इच्छा को समझेंगे और आपको वह करने की अनुमति दे देंगे।
डिस्ट्रैक्शन से जितना हो सके दूर रहें: अवनि लेखरा
पढ़ाई में अपना ध्यान केंद्रित करने को लेकर अवनि लेखरा ने कहा कि डिस्ट्रैक्शन से जितना हो सके दूर रहें। अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए लगातार बने रहना महत्वपूर्ण है। अगर पूरे फोकस के साथ आप रोज आधा एक घंटा अपनी पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको वो ज्यादा दिमाग में रहेगा। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। यह आपकी हृदय गति को संतुलित करने और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान शांत रहने में मदद करेगा।
Stressed about exams? Take notes from the real MVPs!
— MyGovIndia (@mygovindia) February 16, 2025
Sport champions @AvaniLekhara, @MangteC and @suhas_ly are here to drop some serious wisdom on handling pressure like pros.
Don’t miss this latest episode of #ParikshaPeCharcha2025!
📅 17 Feb 2025 | ⏰ 10 AM#PPC2025 pic.twitter.com/G1acQ9KhcM
कमेंट
कमेंट X