फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Postpone NEET PG 2022 Federation of All India Medical Association Writes To Health Ministry demanding postponement of neet pg 2022

Postpone NEET PG 2022: नीट पीजी 2022 की तारीख आगे बढ़ाने की मांग, मेडिकल एसोसिएशन का स्वास्थ्य मंत्री को पत्र

Tue, 03 May 2022 09:16 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 03 May 2022 09:16 PM IST
सार

Postpone NEET PG 2022: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने अपने पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय और इससे संबंधित अधिकारियों से  NEET PG 2022 परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2022 से आगे बढ़ाकर जुलाई, 2022 में कराने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
Postpone NEET PG 2022 Federation of All India Medical Association Writes To Health Ministry demanding postponement of neet pg 2022
नीट पीजी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Postpone NEET PG 2022: बीते साल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी की काउंसलिंग विभिन्न कारणों से काफी देरी से शुरू हुई थी। इस साल नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2022 को निर्धारित है।

विज्ञापन

हालांकि, इस साल इसे लेकर आशंका की स्थिति बनी हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर इस परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है।  
विज्ञापन

 

Postpone NEET PG 2022: क्या कहा गया है पत्र में?

FAIMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे गए पत्र में लिखा है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने 30 अप्रैल को नीट पीजी काउंसलिंग की प्रोविजनल स्ट्रे वैकेंसी को 'null and void' घोषित कर दिया था। इसके परिणाम 2 मई, 2022 को जारी किए गए। इसके बाद विभिन्न राज्य मॉप-अप राउंड शुरू करेंगे।

कई राज्यों ने इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जो कि मई महीने से ही शुरू की जाएगी। FAIMA ने अपने पत्र में कहा कि सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने और NEET PG 2022 की तैयारी के लिए उचित समय मिलना चाहिए। इसलिए परीक्षा की तारीख को स्थगित करना चाहिए। 
 

विज्ञापन

Postpone NEET PG 2022: जुलाई में परीक्षा कराने की मांग

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने अपने पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय और इससे संबंधित अधिकारियों से  NEET PG 2022 परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2022 से आगे बढ़ाकर जुलाई, 2022 में कराने की मांग की गई है। 
 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed