फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police revealed rishikesh loot case.

ऋषिकेश लूट का खुलासा: चार दबोचे, 20 लाख का माल बरामद

Wed, 26 Oct 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Oct 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
police revealed rishikesh loot case.
बदमाशों ने गोली मारकर जेवरों से भरा बैग लूटा था। - फोटो : file photo

ऋषिकेश में सहारनपुर के सराफ के मुनीम से हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर करीब बीस लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया है। दो आरोपी अभी फरार बताए गए है, जिनकी धरपकड़ के लिए दिल्ली में कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन


तीर्थनगरी में काम करने वाले एक कारीगर ने मुखबिरी कर अपने बेटों और भतीजे की मदद से वारदात को अंजाम दिलाया। बुधवार को पुलिस इस मामले का विधिवत खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


ऋषिकेश में 12 अक्तूबर को दिनदहाड़े सहारनपुर के सराफ राजकुमार जैन उर्फ गप्पी के मुनीम जोगेंद्र को गोली मारकर जेवरात भरा बैग लूट लिया था। जोगेंद्र हर बुधवार को जेवरात की डिलीवरी देने के लिए ऋषिकेश आता था। लाखों का माल जाने के कारण इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा दो दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था। रिपोर्ट में लूटे गए माल को गोलमोल तरीके से बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ऋषिकेश में सराफ के यहां काम करने वाले कारीगर पर शिकंजा कसा था। सूत्रों के मुताबिक इस कारीगर ने अपने बेटों और दिल्ली में रहने वाले भतीजे को जोगेंद्र के हर बुधवार को लाखों का माल लेकर आने की मुखबिरी की।

कारीगर के बेटों और भतीजों ने हायर किए थे बदमाश

police revealed rishikesh loot case.
loot in rishikesh - फोटो : file photo

बेटों और भतीजे ने अपने दो परिचितों को हायर कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस तीन दिन से आरोपियों की तलाश में दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में जाल बिछाए थी।

सूत्रों के मुताबिक अब तक इस मामले में चार लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं, जिनकी निशानदेही पर माल भी बरामद हो गया। उधर, एसपी देहात श्वेता चौबे का कहना है कि पुलिस कार्रवाई में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले है। उम्मीद है जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

मुनीम के साथ बस में आया था लुटेरा
गोली मारकर लूट की वारदात में शामिल एक बदमाश मुनीम जोगेंद्र के साथ ही सहारनपुर से बस में सवार होकर ऋषिकेश आया था, जो रास्ते भर उसका लोकेशन देता रहा। लूट के बाद बदमाशों ने एक मोटर साइकिल खरीदने के साथ उधार की रकम चुका दी थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed