फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Police registered case against Admin of Mangalore Muslims facebook page for derogatory remark against HC judge

हिजाब विवाद: हाईकोर्ट के जज के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने पर पेज एडमिन और अन्य पर मामला दर्ज 

Tue, 01 Mar 2022 04:50 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 04:50 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार मंगलोर मुस्लिम नामक फेसबुक पेज के एडमिन ने हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे जज के खिलाफ 12 फरवरी को अपमानजनक पोस्ट किया था।

विज्ञापन
Police registered case against Admin of Mangalore Muslims facebook page for derogatory remark against HC judge
Karnataka High Court - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक में हिजाब पहन कर कक्षाओं में प्रवेश को लेकर विवाद जारी है। कर्नाटक हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही कोर्ट इस मामले पर अपना फैसला दे सकता है। इस बीच बेंगलुरु साउथ क्षेत्र की साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलोर मुस्लिम नामक फेसबुक पेज के एडमिन और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे तीन जजों में एक खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। 

विज्ञापन


12 फरवरी को किया था पोस्ट
जानकारी के अनुसार मंगलोर मुस्लिम नामक फेसबुक पेज के एडमिन ने हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे जज के खिलाफ 12 फरवरी को अपमानजनक पोस्ट किया था। इसमें उसने जज की साख और सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाया था। इसके बाद पुलिस ने अतीक शरीफ नाम के शख्स पर 23 फरवरी को मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है उनपर भी कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को भी इन्ही जज पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 
विज्ञापन


स्पेशल बेंच ने की है सुनवाई
हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में स्पेशल बेंच के द्वारा सुनवाई की गई है। इस बेंच में मुक्य न्यायाधिश रितुराज अवस्थी, न्यायाधिश जेएम काजी और न्यायाधिश कृष्णा एस दिक्षित शामिल हैं। मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसपर फैसला आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed