फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM-Vidyalakshmi Yojana portal will be ready in two weeks, only two documents will have to be filled

PM Vidyalakshmi Scheme: दो हफ्ते में तैयार हो जाएगा पीएम-विद्यालक्ष्मी पोर्टल, भरने होंगे सिर्फ दो दस्तावेज

Thu, 07 Nov 2024 03:53 PM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 03:53 PM IST
सार

PM-Vidyalakshmi Yojana: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कैबिनेट मंजूरी मिलते ही मेधावी छात्रों के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना का मसौदा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना का पोर्टल और दिशा-निर्देश दो हफ्ते में तैयार हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन
PM-Vidyalakshmi Yojana portal will be ready in two weeks, only two documents will have to be filled
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

PM-Vidyalakshmi Yojana: पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना का पोर्टल और दिशा-निर्देश दो हफ्ते में तैयार हो जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कैबिनेट मंजूरी मिलते ही मेधावी छात्रों के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना का मसौदा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले सभी बैंकों के साथ मिलकर दिशानिर्देश तैयार किए जाएंगे। सारा काम डिजिटल होगा। 
विज्ञापन

 

पोर्टल के माध्यम से होगा सारा काम

पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना के लिए अलग से पोर्टल बनाया जाएगा। पोर्टल के जरिये ही छात्र को ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों की जांच से लेकर ऑनलाइन ही उसके खाते में पैसे हस्तांतरित होंगे। उच्च शिक्षण संस्थान भी ऑनलाइन ही छात्र का सत्यापन करेंगे।

छात्रों को योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ दो ही दस्तावेज भरने होंगे। इससे आवेदन में तेजी और समय की बचत होगी। योजना में सभी आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, आईआईआईटी, एम्स समेत सरकार के अधीनस्थ या फंड लेने वाले संस्थान भी शामिल हैं। साथ ही शीर्ष 200 एनआईआरएफ में शामिल राज्यों के उच्च शिक्षण संस्थान भी जुड़ेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम: मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कैबिनेट ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर युवाओं का समर्थन करने के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी है। यह युवा शक्ति को सशक्त बनाने और राष्ट्र के लिए एक उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन

गृहमंत्री की प्रतिक्रिया

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना से युवाओं की सफलता की राह में आने वाली एक बड़ी बाधा दूर हो गई है। गारंटी मुक्त और जमानत मुक्त शिक्षा ऋण योजना की कल्पना कर पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी छात्र आर्थिक स्थिति के कारण अपनी शिक्षा से वंचित न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed