फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi inaugurates Annapurnadham Trust hostel and education complex, addressed through video conferencing

Gujrat: पीएम मोदी ने गुजरात में किया छात्रावास एवं शिक्षा परिसर का उद्घाटन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधन

Tue, 12 Apr 2022 02:07 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 02:07 PM IST
सार

अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास एवं शिक्षा परिसर के अंतर्गत 150 कमरों का छात्रावास होगा। यहां पर करीब 600 छात्रों के रहने-खाने समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
PM Modi inaugurates Annapurnadham Trust hostel and education complex, addressed through video conferencing
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12 अप्रैल, 2022 को गुजरात के अदालज में श्री अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास एवं शिक्षा परिसर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस छात्रावास एवं शिक्षा परिसर के माध्यम से सैकड़ों छात्र-छात्राओं के रहने खाने और शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मां अन्नपूर्णा के इस पावन धाम में आस्था, आद्यात्म और सामाजिक दायित्वों से जुड़े बड़े अनुष्ठानों से जुड़ने का मुझे अवसर मिलता रहता है। मां के आशीर्वाद से मुझे हर बार किसी न किसी तरह से आपके बीच रहने का मौका मिला है। समृद्धि और धनधान्य की देवी मां अन्नपूर्णा के प्रति हमारी अगाध आस्था रही है। पाटीदार समाज तो धरती माता से सीधे जुड़ा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्तियों को विदेशों से वापस लाने का जिक्र
पीएम मोदी ने इस दौरान देश से चोरी की गई मूर्तियों को विदेशों से वापस लाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मां के प्रति इस अगाध श्रद्धा के चलते ही कुछ महीने पहले मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को हम कनाडा से काशी वापस ले आए हैं। मां अन्नपूर्णा माता की इस मूर्ति को दशकों पहले काशी से चुराकर विदेशों में पहुंचा दिया गया था। अपनी संस्कृति के ऐसे दर्जनों प्रतीकों को बीते सात-आठ साल में विदेशों से वापस लाया जा चुका है।

विज्ञापन

मुफ्त डायलिसिस की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की जो सुविधा शुरू की है, उस अभियान को आपके ये प्रयास और बल देने वाले हैं। इन सभी प्रयासों और सेवाभाव के लिए आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं।

क्या खास होगा छात्रावास एवं शिक्षा परिसर में
अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास एवं शिक्षा परिसर के अंतर्गत 150 कमरों का छात्रावास होगा। यहां पर करीब 600 छात्रों के रहने-खाने समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा यूपीएससी, गुजरात पीएससी के लिए ट्रेनिंग, ई-लाइब्रेरी के साथ-साथ सम्मेलन कक्ष और कई अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed