Gujrat: पीएम मोदी ने गुजरात में किया छात्रावास एवं शिक्षा परिसर का उद्घाटन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधन
अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास एवं शिक्षा परिसर के अंतर्गत 150 कमरों का छात्रावास होगा। यहां पर करीब 600 छात्रों के रहने-खाने समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12 अप्रैल, 2022 को गुजरात के अदालज में श्री अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास एवं शिक्षा परिसर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस छात्रावास एवं शिक्षा परिसर के माध्यम से सैकड़ों छात्र-छात्राओं के रहने खाने और शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
मूर्तियों को विदेशों से वापस लाने का जिक्र
पीएम मोदी ने इस दौरान देश से चोरी की गई मूर्तियों को विदेशों से वापस लाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मां के प्रति इस अगाध श्रद्धा के चलते ही कुछ महीने पहले मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को हम कनाडा से काशी वापस ले आए हैं। मां अन्नपूर्णा माता की इस मूर्ति को दशकों पहले काशी से चुराकर विदेशों में पहुंचा दिया गया था। अपनी संस्कृति के ऐसे दर्जनों प्रतीकों को बीते सात-आठ साल में विदेशों से वापस लाया जा चुका है।
मुफ्त डायलिसिस की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की जो सुविधा शुरू की है, उस अभियान को आपके ये प्रयास और बल देने वाले हैं। इन सभी प्रयासों और सेवाभाव के लिए आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं।
क्या खास होगा छात्रावास एवं शिक्षा परिसर में
अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास एवं शिक्षा परिसर के अंतर्गत 150 कमरों का छात्रावास होगा। यहां पर करीब 600 छात्रों के रहने-खाने समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा यूपीएससी, गुजरात पीएससी के लिए ट्रेनिंग, ई-लाइब्रेरी के साथ-साथ सम्मेलन कक्ष और कई अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।
कमेंट
कमेंट X