फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pitch Cafe 3.0 will held in IIIT Delhi on saturday 3rd september

Pitch Cafe 3.0: युवा इनोवेटर्स के लिए इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में शनिवार को होगा पिच कैफे

Thu, 01 Sep 2022 03:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 01 Sep 2022 03:40 PM IST
सार

पिच कैफे, सपनों और वास्तविकता के बीच की खाई को पाटता है। इसका मकसद युवाओं के बीच उद्यमिता संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। 

विज्ञापन
Pitch Cafe 3.0 will held in IIIT Delhi on saturday 3rd september
Pitch Cafe 3.0 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIIT Delhi) की ओर से शनिवार, 03 सितंबर 2022 को पिच कैफे 3.0/ Pitch Cafe 3.0 का आयोजन किया जा रहा है। पिच कैफे आईआईआईटीडी का वार्षिक कार्यक्रम है जो युवा इनोवेटर के बीच उद्यमशीलता और स्टार्टअप्स के नए विचारों की भावना का बढ़ावा देता है। यह छात्रों और स्टार्टअप्स को निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों से उनके विचारों के लिए परामर्श प्राप्त करने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के उद्यमियों, अनुभवी सलाहकारों और कुशल निवेशकों आदि के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। 

विज्ञापन

ये होंगे कार्यक्रम में शामिल
संदीप जैन, सीईओ और लोकप्रिय कोडिंग प्लेटफॉर्म 'गीक फॉर गीक्स के सह-संस्थापक' आयोजन के दिन एक विशिष्ट वक्ता के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इस आयोजन में कई सम्मानित निवेशक और जज भी शामिल होंगे। ये सभी शनिवार को युवा उद्यमियों को प्रेरित करने और सर्वश्रेष्ठ स्टार्ट-अप और सबसे नवीन विचारों में निवेश करने के लिए उपस्थित होंगे। ध्रुव राणा- एसएससीबीएस के इन्क्यूबेशन हेड, अंशुल रुस्तगी और अरिंदम बसु- बेसिक रूट्स के निवेशक, नीरज गुलाटी- दिल्ली सरकार में उद्यमिता बोर्ड के प्रमुख और सौरभ त्रिवेदी- विभिन्न फर्मों में एक एंजेल निवेशक पिचकैफे 3.0 कार्यक्रम में निवेशक और जज की भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 टीमें ले रहीं हिस्सा
बीते वर्षों की तरह पिच कैफे का सीजन 3.0 भी न केवल स्नातकों को बल्कि नई दिल्ली के स्कूलों के युवा इनोवेटर्स को भी भविष्य में एक सफल उद्यमी बनने के लिए शानदार विचारों और कौशल के साथ विचारों की अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए तैयार है। शुरू में 200 से अधिक टीमों के पंजीकरण के साथ, स्क्रीनिंग के दो गहन दौर के बाद और एलिमिनेशन के बाद फाइनल राउंड में पहुंचने वाली शीर्ष 16 टीमें इस शनिवार को आखिरी बार जजों के सामने अपने विचार पेश करेंगी। 
विज्ञापन

युवाओं के बीच उद्यमिता संस्कृति को समृद्ध करना है मकसद
राउंड 1 की एंट्रियों का मूल्यांकन दिल्ली सरकार के पेशेवर और कुशल मेंटर्स द्वारा किया गया था। इस पैनल में संजय कंसल, हेमंत सूद, लक्ष्य, सानिल सच्चर, डॉ पुष्पेंद्र, और अभिषेक शामिल थे। इन्होंने शीर्ष 64 टीमों का चयन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मेगा इवेंट के लिए अंतिम 16 टीमों का चयन करने के लिए शॉर्टलिस्ट की गई टीमों का मूल्यांकन वेंचर कैपिटलिस्ट फर्म 100xVC के मेंटर्स द्वारा किया गया था। पिच कैफे, सपनों और वास्तविकता के बीच की खाई को पाटता है। इसका मकसद युवाओं के बीच उद्यमिता संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed