{"_id":"6095009784823768c70a3ca4","slug":"pil-to-vaccinate-students-appearing-for-board-exams-court-send-notice-to-central-and-delhi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी लगे टीका, हाईकोर्ट में याचिका दायर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोरोना का खौफ: बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी लगे टीका, हाईकोर्ट में याचिका दायर
Fri, 07 May 2021 03:30 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 07 May 2021 03:30 PM IST
सार
दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका, सत्र 2020-21 के लिए आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को भी कोरोना का टीका लगाने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्र 2020-21 के लिए आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को भी कोरोना का टीका लगाने का आदेश दें। यह जनहित याचिका (पीआईएल) तीन वकीलों द्वारा दिल्ली के उच्च न्यायालय में दायर की गई है।
विज्ञापन
न्यायालय ने केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब
शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस नोटिस में न्यायालय ने मंत्रालय व सरकार से पूछा है कि क्या 18 वर्ष से अधिक आयु वाले वर्ग को लगने वाले टीके का इस्तेमाल विद्यार्थियों के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस वजह से विद्यार्थियों का टीकाकरण है जरूरी
अधिवक्ता ज्योति अग्रवाल, संजीवनी अग्रवाल और प्रदीप शेखावत ने अपनी याचिका में कहा है कि हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार इस बार कोरोना का संक्रमण छोटी उम्र वालों काे अधिक हो रहा है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर में छोटे बच्चों को संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। ऐसे में ऑफलाइन परीक्षा या बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को टीका लगना आवश्यक है।
विज्ञापन
अभी तक नहीं लिया गया उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का फैसला
बता दें, देश में कोरोना के वर्तमान हालातों को देखते हुए सीबीएसई ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद विभिन्न राज्य बोर्ड्स ने सीबीएसई की तर्ज पर दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा को क्रमश: रद्द और स्थगित करने का निर्णय लिया है। हालांकि कुछ बोर्ड जैसे उत्तर प्रदेश बोर्ड ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।
कमेंट
कमेंट X