{"_id":"5b88bfb542c792462f5eae4f","slug":"phd-candidates-included-in-recruitment-of-62-posts-in-up-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस में चपरासी के लिए निकली भर्तियां, 62 पदों के लिए 3700 पीएचडी उम्मीदवार देंगे परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी पुलिस में चपरासी के लिए निकली भर्तियां, 62 पदों के लिए 3700 पीएचडी उम्मीदवार देंगे परीक्षा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस ने प्यून के 62 पदों पर भर्तियां की थीं, जिसके लिए 93 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आपको बता दें कि, इस पद के लिए जरूरी योग्यता पांचवी पास और सैलरी 20 हजार तक तय की गई थी।
जब उम्मीदवारों के आवेदन देखे गए तो कुल आवेदनों में से बस 7400 आवेदन ही थे जो 12वीं तक के छात्रों के थे। बिटेक, एमबीए के छात्रों के साथ पीएचडी किए हुए उम्मीदवारों के भी आवेदन शामिल हैं।

जी हां, 3700 पीएचडी, 50 हजार ग्रेजुएट, 28 हजार बीटेक छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। एडीजी पीके तिवारी ने कहा है कि बीटेक, एमबीए और पीएचडी वालों के आवेदनों के कारण टेस्ट में जनरल नॉलेज, बेसिक मैथ्स और रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे।
आपको बता दें कि, निर्धारित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास 5वीं पास तथा साइकिल चलाने का ज्ञान होना जरूरी थी। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई थी। उम्मीदवारों को आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट का प्रावधान दिया गया था। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2016 के आधार पर की गई थी।

कमेंट
कमेंट X