फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PGI 2020-21: 6 states, UT best performers in education ministry's Performance Grading Index

PGI 2020-21: शिक्षा मंत्रालय ने जारी की पीजीआई रिपोर्ट, स्कूली शिक्षा में छह राज्यों, यूटी का श्रेष्ठ प्रदर्शन

Thu, 03 Nov 2022 08:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 08:45 PM IST
सार

PGI Report 2020-21 Out: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSE&L) ने स्कूली शिक्षा के प्रदर्शन और उपलब्धियों पर विजन और डेटा तंत्र बनाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए परफोर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स तैयार किया है। 

विज्ञापन
PGI 2020-21: 6 states, UT best performers in education ministry's Performance Grading Index
Edu Minister Dharmendra Pradhan - फोटो : File Photo

विस्तार

PGI Report 2020-21 Out: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अपनी बहुप्रतीक्षित परफोर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स रिपोर्ट जारी कर दी है। यह रिपोर्ट वर्ष 2020-21 के लिए है। मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSE&L) ने स्कूली शिक्षा के प्रदर्शन और उपलब्धियों पर विजन और डेटा तंत्र बनाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए परफोर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स तैयार किया है।

विज्ञापन

पीजीआई का मुख्य उद्देश्य साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा देना और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाठ्यक्रम सुधार को उजागर करना है। अब तक, DoSE&L ने वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए PGI रिपोर्ट जारी की है।   

विज्ञापन

डिटेल एनालिसिस के लिए यूनिक इंडेक्स

इस वर्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2020-21 में छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश ने लेवल-2 (L2) की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्राप्त की है, जो स्कूली शिक्षा प्रणाली के साक्ष्य-आधारित व्यापक विश्लेषण के लिए एक अद्वितीय सूचकांक है। हालांकि, कोई भी राज्य अब तक एल1 के उच्चतम स्तर को हासिल नहीं कर पाया है। सात राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को लेवल-2 (L2) मिला है। इनमें  आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं। 

लद्दाख ने स्कोर में 299 अंकों का सुधार किया

इनमें से भी गुजरात, राजस्थान और आंध्र प्रदेश लेवल-2 (L2) की सूची में नए हैं। वहीं, तीन साल पहले नवगठित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने 2020-21 में लेवल-8 से लेवल-4 तक परफोर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में उल्लेखनीय सुधार किया है। इसने 2019-20 की तुलना में 2020-21 में अपने स्कोर में 299 अंकों का सुधार किया है, जिसके परिणामस्वरूप एक वर्ष में अब तक का सबसे अधिक सुधार हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed