NMC: चारधाम यात्रा में पीजी मेडिकल छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग, एनएमसी शुरू करेगा जिला रेजिडेंसी प्रोग्राम
NMC: नेशनल मेडिकल कमीशन ने चारधाम यात्रा के दौरान मेडिकल पीजी छात्रों के लिए जिला रेजिडेंसी प्रोग्राम शुरू करने का फैसला किया है। इससे छात्रों को ऊंचाई से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की ट्रेनिंग मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Char Dham Yatra: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने मेडिकल स्नातकोत्तर (PG) छात्रों की ट्रेनिंग के लिए एक विशेष योजना शुरू की है, जिसे 'डिस्ट्रिक्ट रेजिडेंसी प्रोग्राम' (DRP) का नाम दिया गया है। यह कार्यक्रम खासतौर पर उत्तराखंड में होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान लागू किया जाएगा।
एनएमसी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, यह कार्यक्रम पीजी छात्रों को उत्तराखंड जैसे संसाधनों की कमी वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को समझने और वहां के अनुभवों से सीखने का अवसर देगा। चारधाम यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की मांग अचानक बहुत बढ़ जाती है।
यह इलाका अन्य स्थानों से अलग है क्योंकि यहां आने वाले श्रद्धालु ऊंचाई से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ सकते हैं। ऐसी स्थिति में पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों को व्यावहारिक रूप से काम करने और नई तरह की चुनौतियों का सामना करने का प्रशिक्षण मिलेगा।
उत्तराखंड सरकार ने इस विषय पर एनएमसी से अनुरोध किया है कि इस मौके को मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण के लिए एक अनूठा अवसर माना जाए। राज्य सरकार ने यह भी अपील की है कि देश के अन्य राज्यों से भी डॉक्टरों और संसाधनों की मदद की जाए, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
मेडिकल छात्रों के लिए व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का सुनहरा अवसर
एनएमसी ने भी माना है कि चारधाम यात्रा के दौरान मेडिकल पीजी छात्रों के लिए यह एक खास अवसर है, जिससे उन्हें अलग तरह का अनुभव और सीखने का मौका मिलेगा। एनएमसी ने कहा है कि जो छात्र अपनी इच्छा से चारधाम यात्रा के दौरान सेवा देना चाहते हैं, उन्हें 'डिस्ट्रिक्ट रेजिडेंसी प्रोग्राम' के अंतर्गत शामिल किया जा सकता है। राज्य सरकार के नोडल अधिकारी इन छात्रों की तैनाती में मदद करेंगे, ताकि स्वास्थ्य विभाग को समय पर सहायता मिल सके।
कमेंट
कमेंट X