{"_id":"6ac0bf5384205a5ee50f77d1","slug":"pawan-kumar-chandana-named-to-time100-next-2026-after-vikram-i-space-mission-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं पवन चंदना: टाइम100 पत्रिका में मिली जगह, आईआईटी खड़गपुर से की कौन सी पढ़ाई? जानें उपलब्धियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कौन हैं पवन चंदना: टाइम100 पत्रिका में मिली जगह, आईआईटी खड़गपुर से की कौन सी पढ़ाई? जानें उपलब्धियां
Sat, 03 Oct 2026 02:09 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:09 PM IST
सार
Pawan Kumar Chandana: आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र और स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदना को टाइम 100 नेक्स्ट 2026 में शामिल किया गया है। यह सम्मान विक्रम-1 की सफल उड़ान के बाद मिला, जिसने भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में नई उपलब्धि दर्ज की। चंदना पहले इसरो में वैज्ञानिक रह चुके हैं।
विज्ञापन
IIT खड़गपुर के पवन चंदना का कमाल, ISRO वैज्ञानिक से Rocket Company CEO तक का सफर, TIME100 Next में म
- फोटो : AI Generated
विस्तार
आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र और स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन कुमार चंदना को टाइम की 2026 टाइम 100 नेक्स्ट सूची में जगह मिली है। यह सूची अलग-अलग क्षेत्रों में भविष्य को आकार देने वाले उभरते नेताओं को पहचान देती है। चंदना को यह वैश्विक पहचान स्काईरूट एयरोस्पेस के सफल विक्रम-1 मिशन के बाद मिली है, जिसने भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि दर्ज की।
18 जुलाई 2026 को विक्रम-1 ने भारतीय धरती से कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचने वाला पहला निजी तौर पर विकसित भारतीय रॉकेट बनने की उपलब्धि हासिल की। इस मिशन के तहत कई पेलोड यानी अंतरिक्ष उपकरणों को पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचाया गया। रॉकेट ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
18 जुलाई 2026 को विक्रम-1 ने भारतीय धरती से कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचने वाला पहला निजी तौर पर विकसित भारतीय रॉकेट बनने की उपलब्धि हासिल की। इस मिशन के तहत कई पेलोड यानी अंतरिक्ष उपकरणों को पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचाया गया। रॉकेट ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
विक्रम-1 रॉकेट की खासियत क्या है?
विक्रम-1 एक चार-चरणीय कक्षीय प्रक्षेपण यान है, जिसे छोटे उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचाने के लिए विकसित किया गया है। इसमें तीन ठोस ईंधन वाले चरण और एक तरल ईंधन वाला ऊपरी चरण शामिल है। इस तकनीक के जरिए स्काईरूट ने भारत में निजी क्षेत्र की रॉकेट निर्माण और प्रक्षेपण क्षमता को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम रखा है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X