फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pariksha Pe Charcha 2024 pm modi said This programme is like an exam for me too

PPC 2024: अभिभावक घर में बनाएं नो गैजेट जोन, फोन पासकोड करें साझा

Mon, 29 Jan 2024 06:42 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 29 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बच्चों से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें किसी भी प्रेशर को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। दबाव को हमें अपने मन की स्थिति से जीतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बात हो, हमें परिवार में भी चर्चा करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2024 pm modi said This programme is like an exam for me too
परीक्षा पे चर्चा 2024 - फोटो : @ani

विस्तार

Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बच्चों से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें किसी भी प्रेशर को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। दबाव को हमें अपने मन की स्थिति से जीतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बात हो, हमें परिवार में भी चर्चा करनी चाहिए। छात्रों को भारत के भविष्य को आकार देने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम उनके लिए भी एक परीक्षा की तरह है। परीक्षाओं से पहले छात्रों के साथ अपने आउटरीच कार्यक्रम के सातवें एपिसोड में बोलते हुए उन्होंने कहा कि छात्र पहले से कहीं अधिक इनोवेटिव हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे छात्र हमारे भविष्य को आकार देंगे। शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित, परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम पिछले छह वर्षों से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को शामिल कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "परीक्षा पे चर्चा का ये सांतवा एपिसोड है। ये प्रश्न हर बार आया है और अलग-अलग तरीके से आया है। इसका मतलब ये है कि सात सालों में सात अलग-अलग बैच इन परिस्थितियों से गुजरे हैं और हर नए बैच को भी इन्हीं समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों के बैच बदलते हैं लेकिन शिक्षकों के बैच नहीं बदलते। यदि शिक्षकों ने मेरे अब तक के एपिसोड्स की बातों का कुछ न कुछ अपने स्कूल में संबोधन किया हो तो शायद हम इस समस्या को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं।"

विज्ञापन

बॉडी को भी रिचार्ज रखना बहुत जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे मोबाइल को कार्य करने के लिए चार्जिंग की आवश्यकता होती है, उसी तरह बॉडी को भी रिचार्ज रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ मन के लिए शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रॉपर नींद लेना भी बहुत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोविड 19 महामारी के कारण परीक्षा पे चर्चा का चौथा संस्करण ऑनलाइन आयोजित किया गया, जबकि पांचवां और छठा संस्करण टाउन-हॉल प्रारूप में आयोजित किया गया। पिछले वर्ष के संस्करण में कुल 31.24 लाख छात्रों, 5.60 लाख शिक्षकों और 1.95 लाख अभिभावकों ने भाग लिया था। इस वर्ष, MyGov पोर्टल पर अनुमानित 2.26 करोड़ पंजीकरण हुए हैं, जो छात्रों के बीच व्यापक उत्साह को दर्शाता है।

इस वर्ष का आयोजन भारत मंडपम में टाउन-हॉल प्रारूप में आयोजित किया गया है। कला उत्सव के विजेताओं के साथ-साथ प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से दो छात्रों और एक शिक्षक को आमंत्रित किया गया है।

घर में बनाएं नो गैजेट जोन

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अभिभावकों को घर में कुछ नियम बनाने का सुझाव दिया है। जैसे "घर में नो गैजेट जोन" और "डिनर के दौरान नो गैजेट" नियम बनाना चाहिए। इसके साथ ही अपने घरों में सभी मोबाइल फोन के पासकोड को प्रत्येक सदस्य के साथ साझा करना चाहिए, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। आज की दुनिया में, कोई भी तकनीक से भाग नहीं सकता है। इसे बोझ नहीं माना जाना चाहिए, बल्कि इसके उपयोग से नई-नई चीजें सीखी जा सकती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed