{"_id":"6346cb12120937756107f899","slug":"paper-leak-national-examination-agency-said-that-the-tweet-and-video-of-ugc-net-history-paper-leaked-is-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak: यूजीसी नेट का इतिहास का पेपर लीक होने की खबर भ्रामक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जारी किया बयान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Paper Leak: यूजीसी नेट का इतिहास का पेपर लीक होने की खबर भ्रामक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जारी किया बयान
Wed, 12 Oct 2022 09:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 12 Oct 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
UGC NET 2022
- फोटो : Social Media
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ट्वीट और यूट्यूब वीडियो का खंडन किया है। एनटीए ने इसे लेकर बयान जारी किया है। एनटीए ने बताया कि यूजीसी नेट की दिसंबर 2021 और जून 2022 की संयुक्त रूप से हुई 10 अक्तूबर की परीक्षा के सेकेंड शिफ्ट II के इतिहास (06) के पेपर के लीक होने को लेकर एक नकली ट्वीट और YouTube वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। एनटीए ने कहा है कि साफ किया जाता है कि कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की सीनियर डायरेक्टर ( एक्जाम) डॉ साधना पाराशर ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परिक्षार्थियों को यह स्पष्ट रूप से बताया जाता है कि कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है कि इतिहास का सेकेंड शिफ्ट का पेपर लीक हो गया है। जो प्रश्न पत्र वायरल हो रहा है वह और परीक्षा के दौरान दिया गया पेपर अलग-अलग है। परीक्षा में कोई भी अनियमितता नहीं हुई है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वे गलत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X