फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Oxford: More Opportunities for Indian Students as Number of Rhodes Scholarships to Increase

Oxford: भारतीय छात्रों के लिए ऑक्सफोर्ड में दाखिले का मौका, रोड्स छात्रवृत्तियों की संख्या में होगा इजाफा

Mon, 09 Jun 2025 09:18 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 09 Jun 2025 09:18 AM IST
सार

Oxford Rhodes Scholarships 2028: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों को ज्यादा मौका जल्द मिलेगा। रोड्स ट्रस्ट 2028 से छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा।

विज्ञापन
Oxford: More Opportunities for Indian Students as Number of Rhodes Scholarships to Increase
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Indian students at Oxford: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए रोड्स छात्रवृत्ति ट्रस्ट 2028 से भारतीय छात्रों के लिए छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है। ट्रस्ट के सीईओ सर रिचर्ड ट्रेनर के अनुसार, यह फैसला भारत की बड़ी आबादी को देखते हुए उनके लिए अवसर बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। फिलहाल भारत को केवल छह रोड्स छात्रवृत्तियां मिलती हैं।

विज्ञापन

भारतीय उम्मीदवारों को छह छात्रवृत्तियां सालाना 

2026 शैक्षणिक सत्र के आवेदन शुरू होने से पहले भारत आए ट्रेनर ने बताया कि वर्तमान में भारतीय उम्मीदवारों को सालाना छह छात्रवृत्तियां दी जाती हैं। ट्रेनर रोड्स हाउस के अंतरिम वार्डन भी हैं। उन्होंने कहा, अब हमारी प्राथमिकता उन जगहों के लिए कुछ अतिरिक्त छात्रवृत्तियां देने की की है, जहां प्रति व्यक्ति छात्रों की संख्या अधिक हो सकती है और भारत उन जगहों में से एक है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट अतिरिक्त छात्रवृत्तियों के लिए पैसा इकट्ठा करने की कोशिशों में जुटा है। क्योंकि यह छात्रवृत्ति छात्रों की फीस और रहने का खर्च वहन करती है।

विज्ञापन

प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति भारत की ये शख्सियत कर चुकी हैं हासिल

भारत से अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया, लेखक और अभिनेता गिरीश कर्नाड, पर्यावरण कानून विशेषज्ञ लावण्या राजमणि, राजनीतिक विश्लेषक महेश रंगराजन और ओलंपिक खिलाड़ी रंजीत भाटिया यह प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति हासिल कर चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की सबसे पुरानी छात्रवृत्तियों में से एक

 रोड्स छात्रवृत्ति के 2026 के शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन तीन जून से शुरू हो चुके हैं  और 23 जुलाई तक खुले रहेंगे। 1903 से शुरू हुई यह दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ग्रेजुएट फेलोशिप्स छात्रवृत्तियों में से एक है। इसके तहत चुने गए होनहार छात्र ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय  में 2 से 3 साल की पढ़ाई कर सकते हैं। यह छात्रवृत्ति 18 से 23 वर्ष तक के छात्रों के लिए खुली होती है और विशेष मामलों में 27 वर्ष तक की उम्र वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

चीन-अफ्रीका भी ट्रस्ट के रडार पर

भारत के अलावा, छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाने के लिए चीन और अफ्रीका जैसे अन्य देश भी रोड्स छात्रवृत्ति ट्रस्ट के रडार पर हैं। वर्तमान में चीन के चार और अफ्रीका से 21 उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति दी जाती है। ट्रस्ट का लक्ष्य 2028 से पहले इन देशों में छात्रवृत्तियों की संख्या में इजाफा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed