फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Over 36 percent schools has no electricity, HRD Minister informed Loksabha, know state wise data 

देश के 36% से ज्यादा स्कूलों में बिजली का कनेक्शन तक नहीं, जानें किस राज्य की क्या स्थिति

Tue, 09 Jul 2019 11:42 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 09 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Over 36 percent schools has no electricity, HRD Minister informed Loksabha, know state wise data 
देश के 36% से ज्यादा स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं - फोटो : अमर उजाला

हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स से लेकर स्पेस साइंस तक के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कर रहे हैं। इस बार के बजट में इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने का भी प्रावधान किया गया है। लेकिन क्या आप इस बढ़ते भारत का दूसरा पक्ष जानते हैं? आज भी देश के 36 फीसदी से ज्यादा स्कूलों में बिजली का कनेक्शन तक नहीं पहुंचा है। यह जानकारी खुद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है।

विज्ञापन


सोमवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में निशंक ने बताया कि एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (UDISE) 2017-18 के अनुसार, देश के 63.14 फीसदी स्कूलों में बिजली का कनेक्शन है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने वर्ष 2018-19 से स्कूल शिक्षा के लिए एकीकृत योजना - समग्र शिक्षा की शुरुआत की है। इसमें सर्व शिक्षा अभियान (SSA), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) और अध्यापक शिक्षा (TE) की तीन पूर्ववर्ती केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं को शामिल किया गया है। समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को मौजूदा सरकारी स्कूलों के सुदृढ़ीकरण और अन्य सुविधाओं की पहुंच व बेहतरी के लिए सहायता दी जाती है। वर्ष 2017-18 तक पूर्ववर्ती सर्व शिक्षा अभियान और 2018-19 से प्रभावी समग्र शिक्षा के अधीन 1,95,519 सरकारी प्रारंभिक स्कूलों का मार्च 2019 तक आंतरिक विद्युतिकरण किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस राज्य में कितने स्कूलों में है बिजली कनेक्शन

अंडमान निकोबार - 89.69 फीसदी स्कूलों में है बिजली कनेक्शन
आंध्र प्रदेश - 92.8 फीसदी
अरुणाचल प्रदेश - 37.5 फीसदी
असम - 24.28 फीसदी
बिहार - 45.82 फीसदी
चंडीगढ़ - 100 फीसदी
छत्तीसगढ़ - 70.38 फीसदी
दादर नगर हवेली - 100 फीसदी
दमन दीव - 98.6 फीसदी
दिल्ली - 99.93 फीसदी
गोवा - 99.54 फीसदी
गुजरात - 99.91 फीसदी
हरियाणा - 97.52 फीसदी
हिमाचल प्रदेश - 92.09 फीसदी
जम्मू कश्मीर - 36.63 फीसदी
झारखंड - 47.46 फीसदी
कर्नाटक - 93.42 फीसदी
केरल - 96.91 फीसदी
लक्षद्वीप - 100 फीसदी
मध्य प्रदेश - 32.58 फीसदी
महाराष्ट्र - 85.83 फीसदी
मणिपुर - 42.08 फीसदी
मेघालय - 26.34 फीसदी
मिजोरम - 69.66 फीसदी
नागालैंड - 55.34 फीसदी
ओडिशा - 36.5 फीसदी
पुड्डुचेरी - 99.86 फीसदी
पंजाब - 99.55 फीसदी
राजस्थान - 64.02 फीसदी
सिक्किम - 87.08 फीसदी
तमिलनाडु - 99.55 फीसदी
तेलंगाना - 89.89 फीसदी
त्रिपुरा - 31.11 फीसदी
उत्तर प्रदेश - 44.76 फीसदी
उत्तराखंड - 75.28 फीसदी
पश्चिम बंगाल - 85.59 फीसदी

ये आंकड़े लोकसभा में पेश किये गये हैं। ये UDISE 2017-18 के अनुसार हैं।

रमेश पोखरियाल निशंक बताया कि स्कूलों में ये सुविधाएं केंद्र सरकार / राज्य सरकार के अन्य मंत्रालय / विभागों की अन्य योजनाओं / कार्यक्रमों के अनुरूप भी दी जाती है। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाई जाती है। इसलिए जिन स्कूलों को बिजली कनेक्शन की जरूरत है, वे राज्य विद्युत युटिलिटी से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed