OSSC CHSL 2023: इस दिन जारी होगा सीएचएसएल प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
OSSC CHSL 2023 Preliminary Admit Card: ओएसएससी की तरफ से सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि की घोषणा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC CHSL Admit Card 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) द्वारा ग्रुप-बी और ग्रुप-सी विशेषज्ञ पद/सेवाओं के लिए संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) या समकक्ष परीक्षा की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ओएसएससी सीएचएसएल परीक्षा का एडमिट कार्ड 8 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
OSSC CHSL परीक्षा विवरण
नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
OSSC CHSL Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट कर लें।
कमेंट
कमेंट X