{"_id":"5ebc184d8ebc3e90b33b0071","slug":"osmania-university-to-conduct-ug-exams-in-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"उस्मानिया विश्वविद्यालय जून में करेगा स्नातक परीक्षाओं का आयोजन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उस्मानिया विश्वविद्यालय जून में करेगा स्नातक परीक्षाओं का आयोजन
Wed, 13 May 2020 09:31 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 13 May 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस्मानिया विश्वविद्यालय जून में स्नातक परीक्षाओं का आयोजन करेगा। स्नातकोत्तर परीक्षाओं का आयोजन जुलाई में होगा। इस बात की जानकारी यूनिवर्सिटी ने दी है। परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के फेसबुक पेज पर परीक्षा नियंत्रक श्रीराम वेंकटेश का हवाला देकर यह जानकारी साझा की गई है। यूनिवर्सिटी पीजी और यूजी परीक्षाओं के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
हालांकि अभी यूजी और पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय जल्द ही अपने आधिकारिक वेबसाइट पर स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगा। उस्मानिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट osmania.ac.in है। बता दें कि उस्मानिया विश्वविद्यालय में 11 मई से गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है। पहले गर्मियों की छुट्टियां एक जून से 30 जून के बीच तय की गई थी। लेकिन विश्वविद्यालय ने एडवांस में ही 11 मई से गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की। बीए और बीकॉम के विद्यार्थियों की परीक्षाएं दो सत्रों में होंगी। पहल सत्र सुबह दस से एक बजे तक होगा और दूसरा सत्र 2 से 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए इस वक्त देश में दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X