फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Osmania University to conduct UG exams in June

उस्मानिया विश्वविद्यालय जून में करेगा स्नातक परीक्षाओं का आयोजन

Wed, 13 May 2020 09:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 13 May 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Osmania University to conduct UG exams in June
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उस्मानिया विश्वविद्यालय जून में स्नातक परीक्षाओं का आयोजन करेगा। स्नातकोत्तर परीक्षाओं का आयोजन जुलाई में होगा। इस बात की जानकारी यूनिवर्सिटी ने दी है। परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के फेसबुक पेज पर परीक्षा  नियंत्रक श्रीराम वेंकटेश का हवाला देकर यह जानकारी साझा की गई है। यूनिवर्सिटी पीजी और यूजी परीक्षाओं के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि करने पर  विचार कर रही है। 

विज्ञापन


हालांकि अभी यूजी और पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय जल्द ही अपने आधिकारिक वेबसाइट पर स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगा। उस्मानिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट osmania.ac.in है। बता दें कि उस्मानिया विश्वविद्यालय में 11 मई से गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है। पहले गर्मियों की छुट्टियां एक जून से 30 जून के बीच तय की गई थी। लेकिन विश्वविद्यालय ने एडवांस में ही 11 मई से गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की। बीए और बीकॉम के विद्यार्थियों की परीक्षाएं दो सत्रों में होंगी। पहल सत्र सुबह दस से एक बजे तक होगा और दूसरा सत्र 2 से 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए इस वक्त देश में दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed