फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Online registration for admission in Chaudhary Charan Singh University campus start today

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में एडमिशन के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Thu, 19 Apr 2018 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 19 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Online registration for admission in Chaudhary Charan Singh University campus start today
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में छह कोर्सों में एडमिशन के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इन कोर्सों के लिए एंट्रेंस टेस्ट 20 मई को कैंपस में होगा। 10 मई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। जिन कोर्सों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं उनमें एमएड, एमफिल, बीपीएड, एमपीएड और एलएलएम हैं।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह कैंपस में बीपीएड की 50 सीटें हैं। एमपीएड में 30 और एमएड में 25 सीटें हैं। इन पर दाखिले को लेकर हर साल मारामारी रहती है। कैंपस के लॉ इंस्टीट्यूट में एलएलएम में दाखिले को भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवेदन करते हैं। एलएलएम की बात करें तो चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के अंतर्गत सिर्फ छह कॉलेजों में ही एलएलएम कोर्स चल रहा है। इनमें मास्टर ऑफ लॉ कैंपस, एनएएस कॉलेज मेरठ, मेरठ कॉलेज मेरठ, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर, कामकस कॉलेज ऑफ लॉ संजयनगर गाजियाबाद, अंगूरी देवी कॉलेज ऑफ लॉ लखावटी बुलंदशहर के कॉलेज शामिल हैं। कैंपस में 120 सीटें हैं तो सभी कॉलेजों में मिलाकर एलएलएम की 300 सीटें हैं। दाखिले के लिए हर साल 14 सौ से ज्यादा छात्राएं आवेदन करते हैं।
विज्ञापन


कैंपस में एमफिल जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, हॉर्टीकल्चर, अंग्रेजी, इकॉनोमिक्स, इतिहास, राजनीति शास्त्र, साइकलॉजी, उर्दू, एजूकेशन, बॉटनी, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, सांख्यिकी और जूलॉजी में भी एडमिशन एंट्रेंस से होगा। इन विषयों में उर्दू और राजनीति शास्त्र में पांच-पांच जबकि बाकी विषयों में दस-दस सीटें हैं। एमफिल फिजिकल एजूकेशन में भी दस सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीड पोस्ट से भेजना होगा प्रिंट आउट
ऑनलाइन एडमिशन फार्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट कैंपस के डीन स्टूडेंट वेलफेयर के ऑफिस में स्पीड पोस्ट द्वारा 15 मई से पहले भेजना होगा। आवेदन फीस एससी-एसटी छात्र-छात्राओं के लिए पांच सौ और जनरल एवं ओबीसी के लिए सात सौ रुपये रखी गई है। पूरी जानकारी के लिए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है। एडमिट कार्ड 17 से 20 मई तक डाउनलोड किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed