फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   online education, Now students can study anytime anywhere

सरकार का शिक्षा में नया प्रयोग : अब कहीं भी रहकर कभी भी पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

Thu, 01 Apr 2021 11:53 PM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Apr 2021 11:53 PM IST
सार

  • कोरोना संकट ने दिखाई अद्भुत राह, अब कहीं भी रहकर कभी भी पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, परीक्षा का मोड भी उनकी मर्जी पर होगा निर्भर
  • 6 सदस्यीय कमेटी वैश्विक मॉडलों का अध्ययन करेगी और एक सप्ताह के भीतर वर्चुअल स्कूल का ब्लूप्रिंट सौंपेगी

विज्ञापन
online education, Now students can study anytime anywhere
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ऐसे काम किए हैं जो हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र रहा है। उनकी नई पहल ‘कहीं भी, कभी भी शिक्षा' का नया अद्भुत मॉडल दुनिया को शिक्षा के क्षेत्र में नई राह दिखा सकता है।

विज्ञापन


कोरोना काल में यह नई सोच बच्चों को शिक्षा सुनिश्चित करने के मामले में दुनिया को नई राह दिखा सकती है। इसके अंतर्गत बच्चों को स्कूल जाने की बाध्यता भी ख़त्म हो जायेगी तो वे अपनी मनपसंद की जगह पर रहकर कभी भी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरूवार को शिक्षा के वर्चुअल मॉडल पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोरोना जैसी महामारी का खतरा पैदा हुआ है, इसमें बच्चों की शिक्षा जारी रखना एक चुनौती बन गया है। ऐसे समय में वर्चुअल क्लास ही बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके सभी पक्षों पर चर्चा कर एक ऐसे मॉडल की स्थापना की जानी चाहिए जिससे बच्चों के शिक्षा की गुणवत्ता कम से कम प्रभावित हो और उनकी कक्षाएं आगे चलती रहें।

ध्यान रहे कि पिछले वर्ष में पूरे साल बच्चे स्कूल नहीं जा पाए और शिक्षा को लेकर बच्चों और अभिभावक लगातार तनाव में रहे।

बैठक के दौरान अमेरिका और न्यूजीलैंड में चल रहे वर्चुअल स्कूल के मॉडल पर चर्चा की गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्कूल प्रिंसिपल, टीचर्स और आई.टी अधिकारियों की एक 6 सदस्यीय कमेटी गठन करने का निर्देश दिया। कमेटी अपने रिसर्च में अन्य वैश्विक मॉडलों का अध्ययन करेगी और एक सप्ताह के भीतर वर्चुअल स्कूल का ब्लूप्रिंट सौपेगी।

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली का वर्चुअल स्कूल किसी भी अन्य नियमित स्कूल के जैसा ही होगा। नौवीं से बारहवीं तक संचालित होने वाले इस स्कूल की एक आईडी होगी, विद्यार्थी इसमें दाखिला लेंगे और उन्हें नामांकन आईडी दिया जाएगा।


ये स्कूल छात्र, शिक्षक, नियमित रूप से चलने वाली टीचिंग-लर्निंग गतिविधियां, आंकलन जैसे शिक्षण के सभी मूलभूत तत्वों से लैस होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 1 साल के दौरान दिल्ली के शिक्षकों ने टीचिंग-लर्निंग के लिए जिस प्रकार से तकनीकी का बेहतरीन प्रयोग किया वो उल्लेखनीय है। हमारे शिक्षक तकनीकी के बेहतर उपयोग करना सीख गए है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान हुए ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग ने दिल्ली में देश के पहले वर्चुअल स्कूल की नींव रखने का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed