{"_id":"5f056eb395ffec383059f885","slug":"ofss-bihar-board-admission-2020-starts-today-on-ofssbihar-in-check-how-to-apply-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : ओएफएसएस दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 17 जुलाई तक भरे जाएंगे फॉर्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार : ओएफएसएस दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 17 जुलाई तक भरे जाएंगे फॉर्म
Wed, 08 Jul 2020 12:48 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पेक्सेल्स
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने ओएफएसएस दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 17 जुलाई तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2020-22 के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.in है। बताया जा रहा है कि कला संकाय में सात लाख पांच हजार से ज्यादा सीटें हैं। जबकि विज्ञान संकाय में छह लाख 75 हजार 400 व वाणिज्य संकाय में दो लाख 28 हजार 180 सीटें हैं। बोर्ड ने इस बार नामांकन के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- JNU: ऑनलाइन एग्जाम नहीं दे पाने वाले विद्यार्थियों के लिए बाद में परीक्षाएं कराएगा जेएनयू
विज्ञापन
विद्यार्थी ओएफएसएस वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची देख सकते हैं। सूची के मुताबिक ही आवेदन में कॉलेज व स्कूल का विकल्प भरें। एक विद्यार्थी कम से कम दस और ज्यादा से ज्यादा 20 कॉलेज और स्कूल का विकल्प दे सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के लिए बोर्ड ने 4089 केंद्र बनाए हैं। जिनके बारे में जानकारीओएफएसएस वेबसाइट पर मिल जायेगी।
विज्ञापन
ओएफएसएस बिहार बोर्ड एडमिशन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.in पर लॉग इन करें।
-अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कोड डालें।
-इसके बाद दाखिले वाला आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद एडमिशन फीस जमा करें।
-इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
कमेंट
कमेंट X