{"_id":"5eda16218ebc3e90240f8806","slug":"odisha-school-teachers-body-demands-opening-of-schools-quickly","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: माध्यमिक स्कूल शिक्षक संघ ने की जल्द स्कूल खोलने की मांग","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ओडिशा: माध्यमिक स्कूल शिक्षक संघ ने की जल्द स्कूल खोलने की मांग
Fri, 05 Jun 2020 03:54 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 05 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में जल्द स्कूल खोलने की मांग हो रही है। माध्यमिक स्कूल शिक्षक संघ ने लॉकडाउन के बाद जल्द से जल्द स्कूल खोलने की मांग की है। माध्यमिक स्कूल शिक्षक संघ का कहना है कि हाई स्कूल की शिक्षा बाधित हो रही है और ऐसे में जल्द ही स्कूल खुलने चाहिए। आपको बता दें कि ओडिशा में पहले से ही 31 जुलाई तक स्कूल नहीं खुलने की घोषणा हो चुकी है। टीचर एसोसिएशन के सचिव प्रकाश मोहंती का कहना है कि 31 जुलाई तक स्कूलों के बंद रहने की वजह से माध्यमिक स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टी के बाद 8, 9 और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए हर महीना महत्वपूर्ण है। कक्षाओं के बंंद रहने से विद्यार्थियों की शैक्षणिक शिक्षा बाधित होगी। ऐसे में सरकार को 31 जुलाई तक स्कूल न खोलने के अपने निर्णय पर फिर से विचार करना चाहिए। मोहंती का कहना है कि सरकार व्हाट्सएप और अन्य ऑनलाइन तरीकों के माध्यम से माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों को पढ़ाने की कोशिश कर रही है। लेकिन ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों के पास इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच सीमित होने की वजह से इसमें अनियमितता आ रही है।
विज्ञापन
मोहंती ने सरकार से स्कूलों में चल रहे क्वारंटाइन केंद्रों को अन्य भवनों में स्थानांतरित करने की भी अपील की है, ताकि कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए स्कूलों को उचित रूप से साफ-सुथरा बनाया जा सके। उनका कहना है कि सूबे की सरकार को प्रत्येक शिक्षक के लिए 50 लाख रुपये के बीमा कवर की घोषणा करनी चाहिए। ये घोषणा उन शिक्षकों के लिए की जानी चाहिए जो कोविद -19 के प्रकोप के बीच मैट्रिक परीक्षा के पेपर का मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X