BSE Odisha 10th Result: ओडिशा बोर्ड ने जारी किए कक्षा दसवीं के नतीजे, यहां देखें क्या रहा सफलता प्रतिशत
BSE Odisha 10th Result: बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने राज्य में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल से लेकर 7 मई, 2022 तक किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSE Odisha 10th Result: बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा (BSE Odisha) ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। परिणाम को बुधवार 6 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कटक मुख्यालय पर स्वयं परिणाम की घोषणा की। अब परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या रहा इस साल ओडिशा बोर्ड दसवीं का परिणाम-:
BSE Odisha 10th Result: इतना रहा सफलता प्रतिशत
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से जारी किए गए कक्षा दसवीं के परिणाम में कुल 90.55 फीसदी छात्रों ने सफलता अर्जित की है। परीक्षा में कुल 5,85,730 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 8119 छात्रों ने A1 ग्रेड प्राप्त किया है। वहीं, 54889 छात्रों ने A2 ग्रेड प्राप्त किया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, उनके लिए बोर्ड जल्द ही अनूपुरक परीक्षा के शेड्यूल को जारी करेगा। बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने राज्य में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल से लेकर 7 मई, 2022 तक किया था।
BSE Odisha 10th Result: इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजें
- orissaresults.nic.in
- bseodisha.ac.in
- bseodisha.nic.in
BSE Odisha 10th Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड करें-:
- सबसे पहले छात्रों को BSE Odisha की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद अब एक नया पेज खुलेगा।
- यहां रिजल्ट विंडो में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब आपका ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सेव या प्रिंट आउट कर लें।
कमेंट
कमेंट X