फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha govt to reduce syllabus for Std 9 and 10 by 30 per cent this year

ओडिशा: कोरोना के कारण 9वीं- 10वीं के पाठ्यक्रम में होगी 30 फीसदी कटौती

Wed, 23 Jun 2021 01:22 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 23 Jun 2021 01:22 PM IST
सार

  • वैश्विक कोरोना महामारी के कारण ओडिशा सरकार ने नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के पाठ्यक्रम में कटौती की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Odisha govt to reduce syllabus for Std 9 and 10 by 30 per cent this year
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वैश्विक कोरोना महामारी के कारण ओडिशा सरकार ने नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के पाठ्यक्रम में कटौती की घोषणा की है। इस साल नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की जाएगी। सूबे के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश का कहना है कि कोरोना के कारण नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों का पाठ्यक्रम  30 प्रतिशत कम किया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: आज से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया, 5 चरणों के जरिए ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण वर्तमान में राज्य में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक छात्र की ओर से ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करना संभव नहीं है। इसे देखते हुए ही पाठ्यक्रम में कटौती का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल भी ओडिशा सरकार ने कोविड के प्रकोप के कारण पहली कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कटौती की थी। परीक्षा आयोजित नहीं हो पाने के कारण पहली से लेकर नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र: कोरोना मुक्त गांवों में फिर से स्कूल खोलने की तैयारी, ठाकरे ने शिक्षा विभाग को दिए आदेश

आगामी सोमवार से सूबे की सरकार पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए यूट्यूब के जरिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करेगी। पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए यूट्यूब के जरिए ऑनलाइन कक्षाएं आठ चुनिंदा जिलों में शुरू होंगी। वहीं, नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई सभी जिलों में होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों को छात्रों के लिए फिर से खोलने और फिजिकल कक्षाओं के संचालन को लेकर अभी निर्णय लिया जाना बाकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed