{"_id":"605281bf2e5b0a45f41be496","slug":"odisha-government-wants-to-set-up-neet-2021-examination-centers-in-all-its-30-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : ओडिशा सरकार सभी जिलों में बनाना चाहती है परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट : ओडिशा सरकार सभी जिलों में बनाना चाहती है परीक्षा केंद्र
Thu, 18 Mar 2021 03:55 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 Mar 2021 03:55 AM IST
विज्ञापन
NEET 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा सरकार ने अपने सभी 30 जिलों में नीट-2021 के परीक्षा केंद्र बनाना चाहती है। उसका मानना है कि परीक्षा केंद्र दूर होने से छात्रों को दिक्कत आती है। सबसे अधिक परेशानी छात्राओं को होती है, क्योंकि परीक्षा केंद्र दूर होने के चलते उन्हें रात को बाहर रुकना पड़ता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मुश्किल होती है। एनटीए अभी सिर्फ सात प्रमुख शहरों में ही परीक्षा केंद्र बनाती है।
विज्ञापन
ओडिशा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य व परिवार कल्याण) पीके महापात्रा ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को पत्र लिखा है। इसमें राज्य के सभी 30 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
एनटीए ने ओडिशा के सात शहरों अंगुल, बालासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला और संबलपुर में परीक्षा केंद्र बनाने की अधिसूचना जारी की है। प्रदेश सरकार का कहना है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर छात्रों का परीक्षा के लिए कुछ परीक्षा केंद्रों में आना बहुत असुरक्षित होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X