School Reopen: इस राज्य में कक्षा छठवीं, सातवीं के लिए 15 नवंबर से फिर से खुलेंगे स्कूल, पढ़िए निर्देश
राज्य सरकार ने बुधवार को राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों को कक्षा 6वीं और 7वीं के लिए 15 नवंबर से फिर से खोलने की अनुमति दी है। ऑनलाइन कक्षाएं एक विकल्प बनी रहेंगी क्योंकि सरकार ने ऑफ़लाइन कक्षाओं के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं करने का फैसला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा सरकार ने कक्षा छठवीं और सातवीं के छात्रों के लिए 15 नवंबर, 2021 से स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया है। हालांकि, स्कूलों को स्कूल और जन शिक्षा विभाग द्वारा जारी सभी कोविड- 19 संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक कक्षाएं केवल 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएंगी।
कक्षा छठवीं, सातवीं के छात्रों के लिए शिक्षण का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। ओडिशा राज्य सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, स्कूल के परिसरों से कक्षाओं में भाग लेने के लिए माता-पिता का सहमति पत्र आवश्यक है।
ओडिशा सूचना और जनसंपर्क विभाग के ट्वीट में लिखा है कि राज्य सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2021-21 के लिए कक्षा VI और VII के छात्रों के संबंध में स्कूलों को 15 नवंबर 2021 से फिर से खोलने की अनुमति देकर प्रसन्नता व्यक्त की है। इससे पहले, राज्य सरकार ने 21 अक्तूबर, 2021 को कक्षा आठवीं से ग्यारहवीं के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया था और, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों ने 26 जुलाई, 2021 को ऑफ़लाइन कक्षाओं में भाग लेना शुरू कर दिया था।
State Govt have been pleased to allow reopening of schools in respect of Class VI & VII students for the academic year 2021-21 wef 15th Nov 2021. Teaching hours for these students will be 9.30 am to 1.00 pm. Students are allowed to attend classes either on Online or offline mode. pic.twitter.com/aqcmtePkXe
— I & PR Department, Odisha (@IPR_Odisha) November 10, 2021
ऑफ़लाइन कक्षाओं में शामिल सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अनिवार्य है। मार्च 2020 से महामारी की शुरुआत के बाद से कक्षा शिक्षण को निलंबित कर दिया गया है। स्कूलों के अलावा, प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर छात्रों को भी 15 नवंबर, 2021 से शारीरिक कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी गई है। ओडिशा ने पिछले 24 घंटों में 387 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए।
कमेंट
कमेंट X