फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha Class 10 Special Board Exam 2021 from July 30 Check details here

ओडिशा: दसवीं कक्षा की विशेष परीक्षा 30 जुलाई से, 5 जुलाई से भरे जाएंगे एग्जाम फॉर्म

Fri, 02 Jul 2021 04:21 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 02 Jul 2021 04:21 PM IST
सार

  • ओडिशा बोर्ड की दसवीं कक्षा की विशेष परीक्षा 30 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए एग्जाम एप्लीकेशन फॉर्म 5 जुलाई से भरे जाएंगे।

विज्ञापन
Odisha Class 10 Special Board Exam 2021 from July 30 Check details here
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओडिशा बोर्ड की दसवीं कक्षा की विशेष परीक्षा 30 जुलाई से शुरू होगी। इस विशेष परीक्षा को देने वाले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in के माध्यम से विवरण देख सकते हैं। आपको बता दें कि जो विद्यार्थी आंतरिक मूल्यांकन के जरिए बनाए गए रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, वे विद्यार्थी विशेष परीक्षाओं को दे सकते हैं। वैकल्पिक मूल्यांकन में मिले अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थी 30 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक ऑफलाइन परीक्षाएं दे सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कलकत्ता विश्वविद्यालय परीक्षा 2021: 9 जुलाई से सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू
विज्ञापन



इन विशेष परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। दसवीं कक्षा की विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन फॉर्म भरनी होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म 5 जुलाई से भरे जाएंगे। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर राज्यों के बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। ओडिशा बोर्ड ने भी दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था और आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए 97 फीसदी विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा में पास कर दिया था। अंकों के मूल्यांकन मानदंड में छात्रों के पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई 10वीं बोर्ड: टैबुलेशन की प्रक्रिया पूरी, इस दिन आ सकता है परिणाम, पढ़िए पूरी खबर

भारी पास प्रतिशत के बावजूद बोर्ड उन छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के कारण ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करेगा, जिन्होंने सिस्टम में असमानता और पारदर्शी मूल्यांकन की कमी का आरोप लगाया था। बीएसई अध्यक्ष रामाशीष हाजरा का कहना है कि बोर्ड अंकों का पुनर्मूल्यांकन नहीं करेगा, लेकिन असंतुष्ट छात्र ऑफलाइन परीक्षा में बैठ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed