फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NVS Admission 2024 Registration for Class 9, 11 lateral entry ends tomorrow at navodaya.gov.in, Apply now

NVS Admission 2024: कक्षा 9, 11 लेटरल एंट्री के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, अभी कर दें आवेदन

Mon, 30 Oct 2023 04:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 04:03 PM IST
सार

NVS Admission 2024: नवोदय विद्यालय से पढाई करने के इच्छुक छात्र कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्री के लिए आवदेन कर सकते हैं। अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, लिहाजा अभी इस काम को पूरा कर लें।

विज्ञापन
NVS Admission 2024 Registration for Class 9, 11 lateral entry ends tomorrow at navodaya.gov.in, Apply now
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NVS Admission 2024: नवोदय विद्यालय समिति कक्षा 9, 11 लेटरल एंट्री ए़डमिशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल, यानी 31 अक्तूबर को बंद करने जा रहा है। लेटरल एंट्री एडमिशन के लिए पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों के पास कल तक का समय है। संबंधित छात्र फटाफट आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर दें।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

कक्षा 9, 11 के लिए जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 10 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। छात्रों को चयन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इससे पहले, एनवीएस ने केवल कक्षा 9 के छात्रों के लिए लेटरल एंट्री प्रवेश आयोजित किया था। हालांकि, इस वर्ष से कक्षा 11 के लिए भी लेटरल एंट्री प्रवेश शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनवी कक्षा 9, 11 लेटरल एंट्री के लिए पात्रता

जो छात्र उस जिले के निवासी हैं जहां जेएनवी स्थित है, वे जेएनवी कक्षा 9 लेटरल एंट्री एडमिशन के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा, छात्रों को जिले के सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में से एक में शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 में कक्षा 8 में नामांकित होना चाहिए।

जो छात्र उसी जिले के निवासी हैं, जहां जेएनवी स्थित है और उस जिले के सरकारी-मान्यता प्राप्त स्कूलों में से किसी एक में कक्षा 10 में पढ़ रहे हैं, वे जेएनवी कक्षा 11 लेटरल एंट्री प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 11 में लेटरल एंट्री प्रवेश के लिए छात्रों की आयु 15 से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट – navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जेएनवी कक्षा 9 या 11 लेटरल एंट्री एडमिशन 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करें।
  • एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed